फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   17 Scheduled Caste dominated villages of Tohana will get a grant of Rs 25 lakh

Fatehabad News: टोहाना के अनुसूचित बहुल 17 गांवों को मिलेगी 25 लाख की ग्रांट

Mon, 24 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
17 Scheduled Caste dominated villages of Tohana will get a grant of Rs 25 lakh
समैन। टोहाना ब्लॉक के अनुसूचित जाति बहुल 17 गांवों को विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 25 लाख की रुपये मिलेंगे। यह राशि उन गांवों के विकास कार्यों पर खर्च होगी, जिनमें अनुसूचित जाति की आबादी 40 फीसदी से अधिक है।
विज्ञापन

टोहाना के जिन 17 गांवों की ग्राम पंचायतों को यह धनराशि मिलेगी उनसे पंचायती राज विभाग ने विकास कार्यों की सूची मांगी है। पंचायती राज विभाग ने इन गांवों के सरपंचों को पत्र लिखकर यहां करवाए जाने वाले विकास कार्यों की सूची पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा है। गांव नंगला के सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि पंचायती राज विभाग की तरफ से उन्हें सूचना मिली है कि 25 लाख रुपये से करवाए जाने वाले कार्यों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन




ग्राम सचिव मेघराज ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों को मूलभूत सुविधाओं पर 25 लाख रुपये दिए जाने हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इन गांवों में होंगे कार्य
गांव नांगला, गाजुवाला, दमकौरा, चंदड़ कलां, चंदड़ खुर्द, हैदरावाला, हिन्दालवाला, जमालपुर, माधुआना, मामपुर, मंघेड़ा, रहनवाली, रसूलपुर, रत्ताखेड़ा, सिंबलवाला, अकांवाली में अनुसूचित जाति की आबादी 40 फीसदी से अधिक हैं। इन गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के गांव की मूलभूत सुविधाओं के लिए 25 लाख रुपये की ग्रांट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed