फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   17 more corona positive in the district

जाखल के एसडीएफसी बैंक मैनेजर, पुलिसकर्मी समेत 17 कोरोना संक्रमित

Fri, 04 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
17 more corona positive in the district
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आने वाले समय में कोरोना संक्रमण के मामले और ज्यादा बढ़ने की आशंका है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग बढ़ा रहा है लेकिन लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को शहर के नहर कॉलोनी और सतीश कॉलोनी में जब टीम सैंपल लेने के लिए पहुंची तो लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सतीश कॉलोनी में टीम को कंटेनमेंट जोन में सैंपल लेकर वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को जिले में जाखल एचडीएफसी बैंक मैनेजर व दो कर्मचारी समेत 19 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एंटीजन टेस्ट में ये सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1062 हो गए हैं। इसमें से 383 मरीज सक्रिय हैं। राहत की बात यह है कि 23 लोग ठीक हो गए हैं। इसके अलावा रतिया विधायक लक्ष्मण नापा और उनकी पत्नी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। भाजपा जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा, विधायक दुड़ाराम के पीए की रिपोर्ट भी निगेटिव है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भूना में 26 साल की लड़की संक्रमित मिली है। जाखल में एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। जांच में एचडीएफसी बैंक मैनेजर व दो अन्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसमें गांव साधनवास निवासी महिला व जाखल निवासी महिला कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा जाखल में 30 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित पाया गया है। फतेहाबाद में हुडा सेक्टर निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग, बीघड़ रोड निवासी सिंचाई विभाग कर्मचारी, पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी, फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी 22 साल की युवती संक्रमित मिली है। युवती के परिवार के पांच लोग पहले संक्रमित पाए जा चुके हैं। टोहाना में 80 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मली है। रतिया में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें वार्ड नंबर 17 निवासी एडवोकेट तथा रतिया विधायक के पीए का साला संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed