फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   17 illegal colonies will be legal, 10 have not fulfilled the conditions

Fatehabad News: 17 अवैध कॉलोनियां होंगी वैध, 10 ने नहीं की शर्तें पूरी

Sat, 27 May 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
17 illegal colonies will be legal, 10 have not fulfilled the conditions
फतेहाबाद। नगर परिषद सीमा में शामिल 17 अवैध कॉलोनियां जल्द वैध होने जा रही हैं, लेकिन 10 कॉलोनियों को झटका भी लगा है। सर्वे में शामिल 10 कॉलोनियां शर्तें पूरी नहीं कर पाई हैं। जिला नगर योजनाकार और नगर परिषद ने मिलकर शर्तें पूरी करने वाली कॉलोनियों के नक्शे की प्रक्रिया पूरी कर ली है। नगर परिषद ने कॉलोनियों को वैध करने की फाइल जिला नगर आयुक्त को भेज दी है। यहां से फाइल अब सरकार को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। सरकार की मंजूरी मिलते ही ये कॉलोनियां अब वैध हो जाएंगी। नगर परिषद में हाल ही में शामिल हुई स्वामी नगर, हंस कॉलोनी और हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर भी वैध हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में अवैध कॉलोनियों का प्रशासन द्वारा सर्वे करवाया गया था। इनमें नगर परिषद में शामिल हुई कॉलोनियां व पहले से वैध कॉलोनियों का बढ़ा हुआ क्षेत्र शामिल था। नगर परिषद और जिला नगर योजनाकार विभाग ने इन कॉलोनियों का सरकार द्वारा तय की गई शर्तें जांचीं। जांच के दौरान 17 कॉलोनियों की शर्तें पूरी मिलीं और 10 की शर्तें पूरी नहीं मिलीं है। वैध होने वाली कॉलोनियों में कॉमर्शियल, औद्योगिक और शैक्षणिक क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा सेक्टर और ग्रीन बेल्ट एरिया को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ये कॉलोनी नहीं होंगी वैध
कॉलोनी क्षेत्र (एकड़ में)
गांधी कॉलोनी 12.23
ओशो कॉलोनी 5.53
पुरानी बिरला फैक्टरी कॉलोनी 7.9
बीघड़ रोड कॉलोनी 16.64
मताना कॉलोनी 6.81
मुंजाल कॉलोनी 45.18
दुर्गा कॉलोनी 8.83
अग्रसेन कॉलोनी 55.4
एक्सटेंशन अग्रवाल कॉलोनी 8.61
मिनाक्षी कॉटन एरिया 17.75
---------
ये कॉलोनियां होंगी वैध, मिलेगी मंजूरी
कॉलोनी क्षेत्र
योग नगर 6.99
भगत सिंह कॉलोनी 1.61
अतिरिक्त अशोक नगर 10.57
एक्सटेंशन सिटी हार्ट कॉलोनी 2.05
कालीदास कॉलोनी 2.23
अतिरिक्त शक्ति नगर 5.72
शिव मंदिर कॉलोनी 1.95
आजाद नगर और कीर्ति नगर 40.07
एक्सटेंशन भाटिया कॉलोनी 7.06
धान कॉलोनी 17.76
हंस कॉलोनी, मित्तल नगर, पुष्प विहार 76.28
राम नगर 35.51
कृष्णा कॉलोनी 31.26
स्वामी नगर 46.26
हरनाम सिंह कॉलोनी 19.52
---------
वैध होने बाद कॉलोनियों में बिछ सकेगी सीवरेज लाइन
नगर परिषद सीमा बढ़ने के बाद बेशक इसमें नई कॉलोनियां शामिल हो गई हैं लेकिन इनमें विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग कॉलोनियों के अवैध होने का हवाला देकर सीवरेज लाइन नहीं डाल रहा है। सीवरेज लाइन न होने के चलते नगर परिषद यहां गलियों का निर्माण नहीं करवा रहा है। इन कॉलोनियों में पानी निकासी का भी प्रबंध नहीं है। अधिकारियों की माने तो कॉलोनियां अगर वैध होती हैं तो इनमें विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नगर परिषद सीमा में शामिल 27 में से 17 कॉलोनियां जल्द वैध हो जाएंगी। ये कॉलोनियों सरकार की हिदायत अनुसार शर्तें पूरी करती हैं। इसके अलावा 10 कॉलोनियां शर्तें पूरी नहीं करती हैं। शर्तें पूरी करने वाली कॉलोनियों की फाइल जिला नगर आयुक्त के माध्यम से सरकार को भेजी जाएगी। सरकार द्वारा अब मंजूरी दी जानी है।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed