{"_id":"6762bbcb8671bb839f0307c4","slug":"17-development-works-will-be-done-in-the-city-with-rs-2-crore-35-lakh-municipal-council-opened-tenders-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-126587-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 2.35 करोड़ रुपये से शहर में होंगे 17 विकास कार्य, नगर परिषद ने खोले टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 2.35 करोड़ रुपये से शहर में होंगे 17 विकास कार्य, नगर परिषद ने खोले टेंडर
Wed, 18 Dec 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद का मुख्य गेट। संवाद
टोहाना। नगर परिषद की ओर से शहर में 2 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसको लेकर टेंडर ओपन कर दिए गए हैं। अब वर्क ऑर्डर देकर जल्द काम शुरू करवाए जाएंगे। इन कार्यों के शुरू होने से शहर में विकास को रफ्तार मिलेगी।
इस राशि से शहर में सड़क निर्माण, धर्मशाला में हॉल रूम, रसोई बनाने, चहारदीवारी निर्माण सहित करीब 17 विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें 6,70,000 रुपये से नगर परिषद कार्यालय के लिए 625 किलोवाट का जनरेटर भी खरीदा जाएगा। साथ ही शहर में 24 लाख 52 हजार रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। संवाद
-- --
ये होंगे विकास कार्य
बता दें कि नगर परिषद द्वारा शहर के वार्ड एक में 7 लाख आठ हजार की लागत से रोशनी के घर से कालू की दुकान तक सड़क निर्माण व नरेश के घर के सामने सड़क निर्माण, वार्ड तीन में सैनी राम नाटक क्लब के बाहर 8 लाख 44 हजार की लागत से चहारदीवारी का निर्माण होगा। इसी तरह वार्ड 5 की खोबड़ धर्मशाला में 19 लाख 93 हजार की लागत से हॉल रूम, सीढि़यां व रसोई का निर्माण, वार्ड 11 में संजय वाल्मीकि के घर से जगदीश के घर तक 2 लाख 83 हजार की लागत से सड़क निर्माण होगा। वार्ड 11 में आइस फैक्टरी से मेनपाल के घर तक सड़क निर्माण 16 लाख 56 हजार की लागत से, वार्ड 14 में पिरथला माइनर से सोनू के घर तक सड़क निर्माण 3 लाख 86 हजार की लागत से, वार्ड 14 में बृजभान के घर से जंग सिंह के घर तक 4 लाख 23 हजार की लागत से सड़क निर्माण होगा। वार्ड 20 में रामनिवास मेंबर के घर से रामफल के घर तक आईपीबी सड़क निर्माण 12 लाख 73 हजार की लागत से, वार्ड 21 में ओमप्रकाश के घर से मंगतू के घर तक सड़क निर्माण 25 लाख 11 हजार की लागत से, वार्ड 21 की पंचायती भाटिया धर्मशाला का कार्य 27 लाख 81 हजार की लागत से होगा। इसी तरह वार्ड 21 में रेलवे रोड से शोरगर धर्मशाला तक आईपीबी सड़क निर्माण 16 लाख 53 हजार की लागत से, वार्ड 23 में निंदा सरकार के घर से सन्नी के घर तक आईपीबी सड़क निर्माण 13 लाख 80 हजार की लागत से, सैनी-जाट धर्मशाला में 49 लाख 96 हजार की लागत से कमरे, रसोई, बाथरूम, लॉबी, पार्क व चहारदीवारी का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
नगर परिषद द्वारा शहर में विकास कार्य करवाने को लेकर टेंडर खोले जा चुके हैं, इन टेंडर को लेकर जल्द वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। उसके बाद जल्द ही कार्य शुरू हो जाएंगे।
-अंकित वशिष्ठ, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, टोहाना