{"_id":"5b9ab95e867a557f195f3c8e","slug":"161536866654-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड कंपनी वीडीएसटी के दफ्तर पर पुलिस की छापेमा, पहले ताला तोड़कर ली तलाशी, फिर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटफंड कंपनी वीडीएसटी के दफ्तर पर पुलिस की छापेमा, पहले ताला तोड़कर ली तलाशी, फिर किया सील
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। चिटफंड कंपनी वीडीएसटी के जाट धर्मशाला स्थित कार्यालय पर पुलिस की एसआईटी ने वीरवार रात को छापेमारी की। इस दौरान एसआईटी टीम ने पहले दफ्तर के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सारे दफ्तर की तलाशी ली। एसआईटी टीम का नेतृत्व इंचार्ज डीएसपी धर्मवीर पूनियां ने किया। इस दौरान टीम को दफ्तर में सिवाए कुर्सी मेज के साथ कागजों का एक लिफाफा मिला और इसके बाद एसआईटी ने दफ्तर को सील कर दिया।
डीएसपी धर्मवीर पूनियां ने बताया कि पिछले दिनों एक वकील व अन्य शिकायतकर्ता ने शिकायत देकर बताया था कि जाट धर्मशाला में स्थित वीडीएसटी कंपनी लोगों को प्रलोभन देकर लोगों से गलत तरीके से पैसे एकत्रित कर रही है। निवेशकों को एक निश्चित राशि के बदले दस गुणा राशि का लालच दिया जा रहा है जिसमें हजारों लोग फंसे हुए हैं और कंपनी बदनियती से पैसे हड़पकर भागना चाहती है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया था। एसपी दीपक सहारण ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। टीम प्रभारी ने वीरवार सुबह वीडीएसटी की तलाशी के लिए सीजेएम कोर्ट से सर्च वारंट लिया था। एसआईटी के प्रभारी धर्मवीर पूनियां , इंस्पेक्टर प्रदीप, व साइबर सैल के प्रभारी सहित दर्जन भर पुलिसकर्मियों ने वीरवार रात को वीडीएसटी कार्यालय में पहुंचे और वहां ताला तोड़कर टीम ने अंदर प्रवेश किया। टीम को वहां कोई कम्पयूटर, हार्डडिस्क इत्यादि नहीं मिली। पुलिस ने काफी जांच के बाद कुछ कागजातों का एक थैला बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी धर्मवीर पूनियां ने बताया कि टीम ने आगामी जांच के लिए कंपनी के कार्यालय को सील कर दिया है।