{"_id":"5b96bf50867a557fef6f7d21","slug":"161536606032-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल आटा चक्कियों पर कार्रवाई की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल आटा चक्कियों पर कार्रवाई की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल आटा चक्कियों पर कार्रवाई की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिले में अवैध रूप से चल रही ट्रैक्टर मोबाइल आटा चक्की पर कार्रवाई का मामला उपायुक्त दरबार पहुंच गया है। इन मोबाइल आटा चक्कियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दर्जनों गांव आज उपायुक्त से मिलने पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उपायुक्त से मिलने आए त्रिलोक सिंह, सतीश कुमार, स्वर्ण सिंह, रामलाल, बीरबल, हरप्रीत सिंह, निक्को राम, राकेश कुमार, सुशील शर्मा, चंद्रकांत, रामलाल, नायब सिंह, भीमसैन, निर्मल सिंह, सतनाम चंद आदि ने कहा कि जिले में अवैध रूप से चल रही ट्रैक्टर आटा चक्कियों के कारण उनके कामकाज ठप्प होकर रह गया है और उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रह है। इन मोबाइल आटा चक्कियों को बंद करवाने को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में भी अपील दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने 17 अगस्त 2017 को उनके हक में फैसला दिया था लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर मोबाइल आटा चक्कियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार व अदालत के आदेशों की उल्लंघन करते हुए सरेआम गांवों में मोबाइल आटा चक्कियां चल रही हैं। इन लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जिले में चल रही ट्रैक्टर मोबाइल आटा चक्कियों को तुरंत बंद करवाए जाने की मांग की है।