फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   16 new rooms will be built in Government Girls Senior Secondary School, Tohana for Rs 3.54 crore.

Fatehabad News: टोहाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 3.54 करोड़ से बनेंगे 16 नए कमरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
16 new rooms will be built in Government Girls Senior Secondary School, Tohana for Rs 3.54 crore.
विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए पंचायत एंव विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। 
टोहाना। टोहाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 16 नए कमरे बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 3 करोड़ 54 लाख रुपये की ग्रांट जारी की है। जल्द ही टेंडर लगाकर काम शुरू किया जाएगा। नए कमरे बनने के बाद विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। यह जानकारी विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शनिवार को दी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना मंडी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेहरू मार्केट और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी तहसील टोहाना में 1.83 करोड़ रुपये की लागत के नवनिर्मित कमरों, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला और पायलट प्रोजेक्ट के तहत भवन के जीर्णोद्धार का उद्घाटन किए। उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए देवेंद्र बबली ने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान देकर स्कूलों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर गुणवत्तापरक शिक्षा दी जा रही हैं, जिनका विद्यार्थियों को पूरा लाभ मिल रहा है। विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक शिक्षा देने पर सरकार का पूरा फोकस है, जिसके लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम क्रियांवित किए जा रहे हैं। आज के डिजिटल युग में नवाचार पद्धति के साथ होने वाले अध्ययन व अध्यापन कार्य से शैक्षणिक स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। शैक्षणिक माहौल को रचनात्मक एवं रोचक बनाने के लिए विचारशीलता पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राम रत्न, प्रिंसिपल सत्यपाल फौगाट, विनोद भारद्वाज, राजेश शर्मा, समग्र शिक्षा अभियंता रोहतास सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed