{"_id":"68e54f56fd0cd8a8a30cfe99","slug":"16-lost-mobile-phones-returned-to-their-owners-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141668-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गुम हुए 16 मोबाइल मालिकों काे लाैटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गुम हुए 16 मोबाइल मालिकों काे लाैटाए
Tue, 07 Oct 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
बरामद मोबाइल मालिकों को लौटाते एसपी सिद्धांत जैन। स्रोत : पुलिस विभाग
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस अब सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों के खोए भरोसे और संपर्क को भी तकनीक के माध्यम से वापस दिला रही है। साइबर थाना फतेहाबाद ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक बार फिर लाखों रुपये के गुम हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए हैं।
पुलिस अधीक्षक (एसपी ) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने करीब 10 लाख कीमत के 16 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।
अब तक साइबर थाना की टीम 237 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर लौटाने की उपलब्धि हासिल कर चुकी है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने ट्रेसिंग, डिजिटल सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर इन मोबाइलों को ट्रेस किया।
विज्ञापन
भरोसा ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी : जैन पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि मोबाइल लौटाना केवल तकनीक की सफलता नहीं, यह पुलिस की संवेदनशीलता और जनसेवा भावना का परिचय है। जनता का भरोसा ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। फतेहाबाद पुलिस हर नागरिक को यह एहसास दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है कि पुलिस सिर्फ कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज का सच्चा साथी है।