फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   16 deliveries removed in district, yet 48% deliveries in private hospitals

जिले में 16 डिलीवरी हट, फिर भी निजी अस्पतालों में हुई 48 फीसदी डिलीवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
16 deliveries removed in district, yet 48% deliveries in private hospitals
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। केंद्र और प्रदेश सरकार जच्चा-बच्चा के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिले में गर्भवती के लिए 16 डिलीवरी हट होने के बावजूद करीब 50 फीसदी डिलीवरी निजी अस्पतालों में हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से लेकर सितंबर माह तक जिले में करीब 7642 डिलीवरी हुई है। इसमें से 46.66 फीसदी डिलीवरी निजी में तो 51.33 फीसदी डिलीवरी सरकारी अस्पतालों में हुई है।
विज्ञापन

आपको जानकर हैरानी होगी कि जिले भर में मात्र दो ही गायनेकोलॉजिस्ट हैं। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और सब डिविजन अस्पताल टोहाना में ही महिला रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में महिला रोग विशेषज्ञ ही नहीं हैं। इसके चलते गर्भवती उपचार के लिए निजी अस्पतालों की तरफ जा रही है ंऔर यहीं डिलीवरी करवाना पसंद कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन

स्टाफ नर्स के बावजूद बंद है पॉलीक्लीनिक में डिलीवरी हट
सिविल सर्जन कार्यालय के नीचे पॉलीक्लीनिक में गर्भवती की डिलीवरी को लेकर तमाम सुविधाएं है लेकिन बावजूद इसके यहां पर पिछले तीन साल से डिलीवरी हट बंद है। नॉर्मल डिलीवरी के लिए स्टाफ नर्स है लेकिन बावजूद इसके यहां पर डिलीवरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरवां में एक तो कुलां में सात डिलीवरी हट
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के आठ पीएचसी, पांच सीएचसी, तीन नागरिक अस्पताल में डिलीवरी हट की सुविधा है। अहरवां में मात्र एक ही डिलीवरी हुई है। कुलां पीएचसी में भी सात डिलीवरी हुई है। पीएचसी नागपुर में 134 तो भिरड़ाना पीएचसी में 76 डिलीवरी हुई है। पॉलीक्लीनिक डिलीवरी का आंकड़ा शून्य हैं।

सरकारी अस्पतालों में ये हुई डिलीवरी
अस्पताल डिलीवरी हुई
पीएचसी पीलीमंदोरी 43
पीएचसी नहला 25
सीएचसी भूना 216
सीएचसी भट्टूकलां 184
सीएचसी बड़ोपल 106
पीएचसी बनगांव 30
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद 1922
पीएचसी नागपुर 134
सीएचसी जाचखल 121
पीएचसी कुलां 7
पीएचसी भिरड़ाना 76
पीएचसी अहरवाीं 1
सीएचसी रतिया 322
पीएचसी शपिरथला 94
सब डिविजन अस्पताल टोहाना 623
पीएचसी समैन 19
कुल डिलीवरी 3923
निजी अस्पतालों में हुई डिलीवरी
अस्पताल डिलीवरी
डॉ. एन चक्रवर्ती अस्पताल 88
पटियाला चिल्ड्रेन एवं मैटरनिटी अस्पताल 216
निजी अस्पताल अन्य 1924
लाइफ केयर अस्पताल 133
संधू अस्पताल 25
संदूजा अस्पताल 30
संजीवनी अस्पताल 119
श्री कृष्णा अस्पताल 113
वरदान अस्पताल 108
दशमेश ईएनटी अस्पताल 71
गोयल नर्सिग होम 98
नूर अस्पताल 108
सचदेवा नर्सिंग होम 9
आरएमसी अस्पताल 43
जनता मैटरनिटी अस्पताल 189
संजीवनी मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल 29
शालिनी सर्जिकल और मैटरनिटी अस्पताल 224
मानव सेवा संग चेरिटेबल ट्रस्ट 53
कुल डिलीवरी 3719
रतिया में शुरू करवाई गई हैं सीजेरियन डिलीवरी
जिले में गायनेकोलॉजिस्ट की कमी है, फतेहाबाद और टोहाना में एक-एक ही विशेषज्ञ है। रतिया में सीजेरियन डिलीवरी सुविधा अब शुरू करवाई है। निजी अस्पताल की विशेषज्ञ को पैनल में लिया गया है। टोहाना में जल्द महिला रोग विशेषज्ञ तैनात की जाएगी, मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है।
-डॉ. हमेश बंसल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed