फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   16 animals filled in canter recovered, two youths of Fatehabad arrested

कैंटर में भरे 16 पशु बरामद, फतेहाबाद के दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
16 animals filled in canter recovered, two youths of Fatehabad arrested
फतेहाबाद। हुडा पुलिस चौकी ने एक कैंटर में ठूंस ठूंस कर भरे 16 पशुओं को आजाद करवाया है। इस मामले में पुलिस ने कैंटर में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जावेद खान निवासी बरनावा थाना बिनोली जिला बागपत उत्तर प्रदेश और इरशाद निवासी बरनावा थाना बिनोली जिला बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। हुडा पुलिस चौकी पुलिस की टीम एएसआई कपिल देव के नेतृत्व में टीम भूना पुल बाईपास क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की एक कैंटर रतिया रोड पुल फतेहाबाद की तरफ से आ रहा है। जिसमें भैंसों को ठूंस ठूंसकर भरा हुआ है। पुलिस ने सूचना पर गाड़ी को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो उसमें 16 भैंसें भरी हुई थीं। इस पर पुलिस ने गाड़ी सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed