{"_id":"6733abeed48add52b40d9cf4","slug":"156733-students-of-the-district-took-the-road-safety-quiz-exam-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-124907-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के 1,56,733 विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के 1,56,733 विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा
Wed, 13 Nov 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया। मंगलवार को जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूल व महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाई गई। जिले के 870 स्कूलों व आठ महाविद्यालयों में 1,56,733 विद्यार्थियों ने इस सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा में भाग लिया।
पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों बारे जानकारी देना है ताकि वे खुद भी सुरक्षित रहें व समाज को भी सुरक्षित रख सके। यह प्रश्नोत्तरी परीक्षा स्कूल स्तर पर होने के बाद खंड स्तर, जिला स्तर, रेंज स्तर तथा राज्य स्तर पर भी संपन्न होगी।
-- -- -- -- -- -
डीएसपी यातायात ने किया निरीक्षण
जिले में आयोजित सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा को लेकर डीएसपी यातायात कुलवंत सिंह ने शहर के रतिया रोड पर स्थित मनोहर मेमोरियल महाविद्यालय व हिसार रोड पर स्थित फतेहाबाद डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में चल रही सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा को लेकर निरीक्षण किया। डीएसपी कुलवंत सिंह ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पिछली वर्ष जिले की टीम को राज्यस्तरीय परीक्षा में मिला था दूसरा स्थान
वर्ष 2023 में आयोजित राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा में जिले की टीम ने भाग लिया था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीम को दूसरा स्थान मिला था। टीम के सभी सदस्यों को हरियाणा पुलिस के महानिदेशक के द्वारा सम्मानित किया गया था।