फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1566 children left in the district will be vaccinated under Mission Indradhanush, three rounds will be done till October

Fatehabad News: जिले में छूटे 1566 बच्चों का मिशन इंद्रधनुष के तहत होगा टीकाकरण, अक्तूबर तक होंगे तीन राउंड

Mon, 07 Aug 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
1566 children left in the district will be vaccinated under Mission Indradhanush, three rounds will be done till October
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष अ​भियान की शुरूआत करते हुए विधायक दुड़ाराम, साथ ह
फतेहाबाद। गंभीर बीमारियों से बचाव को लेकर टीका न लगवाने वाले 1566 बच्चों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 कार्यक्रम के तहत टीकाकरण करेगा। तीन चरणों में टीकाकरण होगा। सोमवार को पहले चरण की जिला मुख्यालय से शुरुआत विधायक दुड़ाराम ने की। तीसरा राउंड अक्तूबर माह में पूरा होगा। ये ही नहीं 261 गर्भवती ऐसी हैं जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 से शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य बच्चों में वैक्सीन व प्रीवेंटेबल डिजिज जैसे हेपेटाइटिस बी, मीजल्स रूबेला, निमोनिया, काली खांसी, गलघोटू, पोलियो जैसी बीमारियों की रोकथाम करना है। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण व टीकाकरण की दर को 95 प्रतिशत से अधिक के लक्ष्य को प्राप्त करना है। अभियान की शुरुआत के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप चौधरी, उप सिविल सर्जन डॉ. अनामिका बिश्रोई व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

--------
पहले दिन जिले में ये हुआ टीकाकरण
कुल टीकाकरण कैंप लगाए गए - 79
गर्भवती का हुआ टीकाकरण - 7
0 से 1 साल के बच्चे का टीकाकरण - 4
एक साल से ज्यादा उम्र के बच्चे का टीकाकरण - 38
--------
पोर्टल पर टीकाकरण का डाटा होगा पंजीकृत
मिशन इंद्रधनुष 5.0 के पीछे मुख्य लक्ष्य नियमित टीकाकरण का डिजिटलीकरण करना है, जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा यूडब्ल्यूआईएन पोर्टल डिजाइन किया गया है। इस पोर्टल में लाभार्थियों के नाम पंजीकृत करने और नियमित टीकाकरण का विवरण पूर्ण रूप से दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन इंद्रधनुष का ये रहेगा राउंड
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तीन राउंड किए जाएंगे जिसमें पहला राउंड 7 से 12 अगस्त, दूसरा राउंड 11 से 16 सितंबर व तीसरा राउंड 9 से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इन सभी राउंड में टीकाकरण से वंचित व छूटे हुए जीरो से 2 साल, 2 से 5 साल के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। हेड काउंट सर्वे के माध्यम से जिले में टीकाकरण से वंचित व छूटे हुए जीरो से 2 साल के 1002, 2 से 5 साल तक के 564 व 261 गर्भवती महिलाओं चिह्नित किया गया है जिनका टीकाकरण मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत किया जाएगा।


गांवों में सघन मिशन इंद्रधनुष के प्रति लोगों को जागरूक कर बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के प्रति संदेह को दूर करने में सभी का सहयोग जरूरी है। महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी आंगनबाड़ी वर्करों को हेड काउंट सर्वे व टीकाकरण सत्र में सहयोग करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी कहा गया है कि वह स्कूलों में लगने वाले टीकाकरण कैंप में सहयोग करें एवं बच्चों के माध्यम से टीकाकरण के लाभ एवं यूडब्ल्यूआईएन पोर्टल पर परिवार के छोटे बच्चों का नाम पंजीकरण करने को लेकर जागरूक करें।
- डॉ.सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed