{"_id":"5d1a54128ebc3e3c787cfe61","slug":"15620065244-fatehabad-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी हो चुकीं नौ बसों को दोबारा चलाएगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी हो चुकीं नौ बसों को दोबारा चलाएगा रोडवेज
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद डिपो की 9 बसें आठ साल पुरानी हो चुकी हैं, लेकिन अब दो साल के लिए इन्हीं बसों को दौड़ाने के लिए मुख्यालय से आदेश मिल चुका है। फिलहाल इन बसों का बीमा करवाने की प्रक्रिया चल रही है। तीन से चार दिन के अंदर सभी बसें दौड़नी शुरू हो जाएगी। कुछ बसें टोहाना खड़ी की हुई हैं तो कुछ बसें फतेहाबाद बस स्टैंड पर खड़ी हैं। इन बसों को चलाने के लिए मुख्यालय से पत्र भी जारी हो चुका है।
बता दें कि रोडवेज बस को चलाने की अवधि आठ साल तक होती है। समय पूरा होने के बाद इन्हें कंडम घोषित कर दिया जाता है। लेकिन अभी बदले में कोई नई बसें नहीं मिली है। ऐसे में जब तक नई बसें नहीं आ जाती, तब तक मुख्यालय की ओर से इन्हीं बसों को चलाने के आदेश जारी हुए है। फिलहाल इन 9 बसों को चलाने की समय अवधि दो साल बढ़ाई गई है।
--------------
उसी रूट पर चलेंगी बसें
बसों का बीमा होने के बाद इन बसों को फतेहाबाद के आसपास लोकल रूट रतिया, भिड़ाना, नागपुर, हांसपुर, भट्टू के अलावा अन्य रूट पर चलाई जाएगी। इन 9 बसों को चलाने का अवधि समय 28 जून को खत्म हो चुका था। ऐसें में ये सभी टोहाना और फतेहाबाद बस स्टैंड पर खड़ी की हुई है। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान कोई भी रूट प्रभावित नहीं हो रहा है। इन 9 बसों की जगह यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए अन्य बसें चलाई जा रही है।
विज्ञापन
-------------
9 बसों को चलाने की समय अवधि खत्म हो चुकी है। लेकिन अब मुुख्यालय से दोबारा इन्हें चलाने की अनुमति मिल चुकी है। बसों का बीमा करवाने का काम चल रहा है। इन सभी बसों की जल्द ही दोबारा सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
- सुभाष मौंगा, ट्रैफिक मैनेजर, बस स्टैंड फतेहाबाद।