फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एससी-एसटी एक्ट के तहत पीड़ितों को समय पर सहायता देने के दिए निर्देश

एससी-एसटी एक्ट के तहत पीड़ितों को समय पर सहायता देने के दिए निर्देश

Tue, 25 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट के तहत पीड़ितों को समय पर सहायता देने के दिए निर्देश
टोहाना। टोहाना के उपमंडलाधीश सुरेंद्र बैनीवाल की अध्यक्षता में उपमंडलस्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति एक्ट के तहत एफआईआर के अंतर्गत पीड़ित को समय पर आर्थिक सहायता देने बारे में चर्चा की। एसडीएम ने निर्देश दिए कि जब भी कोई अनुसूचित जाति एवं जनजाति एक्ट के तहत कोई मामला दर्ज होता है तो इसकी सूचना तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय को तुरंत दी जाएं, ताकि पीड़ित को आर्थिक सहायता समय पर दिए जाने के बारे में आगामी कार्रवाई की जा सके। उपमंडलाधीश ने कहा कि पुलिस और कल्याण विभाग आपसी तालमेल रखे और आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले पात्र लोगों को इस योजना की जानकारी देकर उसे सहायता दिलवाए। उन्होंने कमेटी सदस्यों से यह भी कहा कि निर्दोष व्यक्ति न फंसे और दोषी को किसी भी सूरत में न बख्शा जाएं, इस पर काम होना चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा मैनुअल सैक्विंजिंग कमेटी बैठक की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने सीवरेज सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से हर उपकरण उपलब्ध करवाया जाए। बैठक में कमेटी सदस्यों सहित उपमंडल कार्यालयों के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed