{"_id":"5c645e35bdec2205dc40227b","slug":"151550081589-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए रात दस बजे से सुबह 6 बजे के बीच कोई भी डीजे साउंड नहीं बजेगा। स्कूली बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए जिला प्रशासन ने डीजे साउंड बजाने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सभी विवाह स्थल, धर्मशाला, मेरिज पैलेस संचालको को निर्देश दिए है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी ध्वनि प्रदूषण के (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 के तहत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लाउड स्पीकरों के प्रयोग पर प्रतिबंध है। ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी व्यवस्था दी है कि रात 10 बजे बाद डीजे साउंड नहीं बजेगा। डीजे बजाने को लेकर सबसे ज्यादा विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।