{"_id":"5ba15377867a557ff5670686","slug":"151537299319-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी 7 अक्टूबर को करनाल में दिखाएंगे अपनी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी 7 अक्टूबर को करनाल में दिखाएंगे अपनी ताकत
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी 7 को करनाल में करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां । पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले भट्टू ब्लॉक के विभिन्न विभागों के पेंशन विहीन कर्मचारियों ने देवीलाल पार्क में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान हवा सिंह ने की। बॅठक में में 7 अक्तूबर को होने वाली राज्यस्तरीय रैली की तैयारी बारे विस्तार से चर्चा की।
राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार भूना कहा कि देश निर्माण में अपना जीवन खपाने वाले अधिकारी व कर्मचारी आज पेंशन से वंचित है। वहीं नेता एक दिन के लिए एमएलए, एमपी बनने पर भी पेंशन का हकदार हो जाते है। एमएलए की पेंशन अलग और एमपी बनने पर अलग पेंशन लेते है। वर्तमान में कई नेता दो लाख रुपये से भी अधिक पेंशन ले रहे है। वहीं कर्मचारियों व अधिकारियों की पेंशन को देश पर बोझ बता रहे है। जबकि देश निर्माण में कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका नकारी नहीं जा सकती है। एक अधिकारी को भी बुढ़ापे की चिंता सताने लगी है। ऐसी परिस्थितियों में एक अधिकारी कैसे पूरी लगन व मेहनत से प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर बना सकता है। उन्होंने बताया कि एनपीएस पेंशन स्कीम नहीं बल्कि म्युचयल फंड स्कीम है। इस स्कीम ने कर्मचारियों व अधिकारियों की आर्थिक आजादी भी छीन ली है। आज प्रत्येक कर्मचारी व अधिकारी एनपीएस से परेशान है और पुरानी पेंशन बहाली की पुकार कर रहा है। इस मीटिंग में जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, ब्लॉक प्रधान कृष्ण जाखड़, अजय बेनीवाल, नरेश यादव, लीलू राम, संदीप सोनी, मोहन कुमार, शमशेर सिंह, रोशनलाल, सुनील, राकेश, बलराज, इंदरजीत, सतपाल, ओम प्रकाश, कुरड़ाराम, रविकरण सहित अनेक लोग मौजूद थे।
18एफटीबीपी19 : भट्टूकलां में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए प्रदर्शन करते कर्मचारी।