फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पीडब्लयूडीकर्मचारियों ने इनेलो विधायकों को सौंपा ज्ञापन, कच्चे कर्मियों की आवाज उठाने की मांग

पीडब्लयूडीकर्मचारियों ने इनेलो विधायकों को सौंपा ज्ञापन, कच्चे कर्मियों की आवाज उठाने की मांग

Tue, 14 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीडब्लयूडीकर्मचारियों ने इनेलो विधायकों को सौंपा ज्ञापन, कच्चे कर्मियों की आवाज उठाने की मांग
कर्मियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । कर्मचारियों की मांगों को लेकर हरियाणा गर्वमेंट पीडब्लयूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन कैंप कार्यालय करनाल से संबंधित कर्मचारियों ने विधायक बलवान दौलतपुरिया व रतिया विधायक रविंद्र बलियाला को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व मुख्य जलघर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष गोदारा ने की। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संगठन द्वारा प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर विधायकों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है ।

जिला प्रधान सुभाष गोदारा ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की पॉलिसी के अनुसार जो कच्चे कर्मचारी रेगुलर हुए थे कोर्ट में सरकार द्वारा उनकी पैरवी न करने के कारण कर्मचारी वर्ग में रोष है। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, जन स्वास्थ्य विभाग में पंप चालक को टेक्निकल स्केल देने तथा कर्मचारियों के हितों की पॉलिसी बनाने की मांग है। इस अवसर पर राज्य संगठन सचिव धर्मपाल, सचिव रमेश जग्गा, उपप्रधान राजेंद्र सिंह लाठर, राजूराम शर्मा, पिरथी सिंह गोरखपुर, धर्मपाल सारंगपुर, रिसाल सिंह रविकुमार, मदन लाल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed