फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जनता की समस्याओं व बदहाली के लिए भाजपा सरकार जिम्मेवार : बहबलपुरिया

जनता की समस्याओं व बदहाली के लिए भाजपा सरकार जिम्मेवार : बहबलपुरिया

Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
जनता की समस्याओं व बदहाली के लिए भाजपा सरकार जिम्मेवार : बहबलपुरिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जनता की बदहाली के लिए भाजपा सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेवार है। भाजपा नीतियों में जनपक्षीय बदलाव करे वरना गद्दी छोड़ दे। यह बात अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव रामकुमार बहबलपुरिया ने किसान-खेत मजदूर एवं मजदूरों के जेल भरो आंदोलन के तहत फतेहाबाद में आयोजित विशाल प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल, सीटू जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा, जिला पार्षद रामचन्द्र सहनाल ने संयुक्त रूप से किया जबकि संचालन सीटू जिला प्रधान जगतार सिंह ने किया। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा व सीटू के आह्वान पर जिलेभर से आए सैंकड़ों कार्यकर्ता आज फतेहाबाद पहुंचे और रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय जाकर गिरफ्तारियां दी। आंदोलन के दौरान 568 किसानों व मजदूरों ने गिरफ्तारियां देकर सरकार की नीतियों पर रोष जताया।
इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए बहबलपुरिया ने कहा कि गहराते कृषि संकट के चलते गरीब, किसान, मजदूरों पर भारी कर्जा है। भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों का कर्जा माफ करने की बजाय पूंजीपतियों, कारपोरेट घरानों का कर्जा बट्टे खाते में डाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम सीमा पर है। गैस सिलैण्डर और डीजल-पैट्रोल के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने की बजाय सरकारी विभागों को बेचा जा रहा है। लाखों पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार देने की बजाय नशे के कारोबार को बढ़ाकर युवाओं को अपराध की भट्ठी में धकेल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तमाम मेहनतकश लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए धक्के खा रहे हैं। उन्होंने सरकार को ललकारते हुए कहा कि देश का किसान, मजदूर लाखों की संख्या में 5 सितम्बर को दिल्ली में रैली करेंगे। प्रदर्शनकारियों को रमेश जाण्डली, मदन सिंह, गगनदीप कौर, सुदेश रानी, राम सिंह एडवोकेट, सुरेन्द्र गोरखपुर, छत्रपाल सिंह, रमेश रत्ताखेड़ा, प्यारा राम म्योंद, गीता ढिंगसरा, शीला शक्करपुरा, शीला लहरियां, मलकियत कौर, सिलोचना गाजूवाला, जगीर सिंह सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed