{"_id":"5b0da01e4f1c1bfd6e8b5331","slug":"151527619614-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचा चालक
Updated Wed, 30 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचा चालक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
गांव बड़ोपल के पास हाइवे पर मंगलवार सुबह एक कार का टायर फट गया, जिस कारण कार डिवाइडर से टकराते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चालक बाल-बाल बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का निवासी राहुल की पत्नी गर्भवती है। वह सिरसा में अपने मायके रह रही है। राहुल अपनी कार से पत्नी को मिलने के लिए सिरसा जा रहा था। जैसे ही वह गांव बड़ोपल के पास पहुंचा तो उसकी कार का टायर फट गया। जिससे कर अनियंत्रित होकर ग्रिलों से टकराती हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा टूट गया और सभी टायर निकल गए। हादसे में कार चालक राहुल बाल-बाल बच गया। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।