{"_id":"5a5a56154f1c1ba73f8b4b00","slug":"151515869717-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्व कर्मचारी संघ की बैठक, जिला कन्वैंशन को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्व कर्मचारी संघ की बैठक, जिला कन्वैंशन को लेकर हुई चर्चा
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक फतेहाबाद की बैठक बिजली विभाग परिसर में ब्लाक उपप्रधान पवन कड़वा की अध्यक्षता में हुई। संचालन ब्लाक सचिव इन्द्र सिंह घासी ने किया। जिला कमेटी सर्व कर्मचारी संघ की ओर से उपप्रधान रमेश तुषामढ़, बेगराज व सतीश जिलेदार ने शिरकत की। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान बेगराज ने कहा कि सरकारी विभागों में लंबे समय से कर्मचारियों की स्थायी भर्ती नहीं हुई है। इससे सरकारी विभागों का काम बाधित हो रहा है और जनता की समस्याओं का हल ठीक प्रकार से नहीं हो रहा है। सरकार भी नई भर्ती की बजाय कच्चे कर्मचारियों की भर्ती कर रही है जोकि कई कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय कन्वेंशन 18 जनवरी को पटवार भवन फतेहाबाद में होगी। इसमें सभी विभागों के कच्चे व पक्के भाग लेंगे। इसके अलावा 30 जनवरी को राज्य कमेटी के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। खंड प्रधान पवन कड़वा ने कहा कि 18 जनवरी की कन्वेंशन में फतेहाबाद ब्लाक से काफी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक को संदीप सैनी, रामनिवास, रमेश तुषामढ़, सतीश जिलेदार ने भी संबोधित किया।