फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डेढ़ वर्ष से नथवान गांव के जलघर की मोटर नहीं हुई ठीक, खेतों से पानी भरकर ला रही महिलाएं

डेढ़ वर्ष से नथवान गांव के जलघर की मोटर नहीं हुई ठीक, खेतों से पानी भरकर ला रही महिलाएं

Mon, 04 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष से नथवान गांव के जलघर की मोटर नहीं हुई ठीक, खेतों से पानी भरकर ला रही महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गांव नथवान में पिछले डेढ़ वर्ष से जलघर का ट्यूबवेल खराब होने के कारण पूरे गांववासियों को पीने के पानी की भारी समस्या सामना करना पड़ रहा है। गांववासियों व ज्यादातर महिलाओं को एक किलोमीटर से भी ज्यादा दूर खेतों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत व लोगों द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों उपमंडल व जिला प्रशासन के अधिकारियों और सांसद को समस्या से अवगत करवाने के बाद भी डेढ़ वर्ष से समस्या का हल न होने से गुस्साई सैकड़ों महिलाओं ने सोमवार को रमेश लाली के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मटका तोड़ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर उनकी जलघर की समस्या का शीघ्र समाधान न हुआ तो वे रतिया-टोहाना मार्ग पर जाम लगाने को मजबूर हो होेंगे।
रमेश लाली, नथवान निवासी सर्वजीत सिंह, लश्कर सिंह, पंचायत सदस्य गुरजंट सिंह, सुरजीत कौर, जसविंद्र कौर, राज कौर, मनजीत कौर, श्यामो रानी, परमजीत कौर, राज कौर, शकुंतला, रानी देवी, प्रियंका आदि ने बताया कि उनके गांव में जलघर की मोटर डेढ़ वर्ष से खराब पड़ी है। लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। महिलाएं गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों में जाकर पानी लातीं हैं। महिलाओं ने बताया कि पानी की जरूरत पूरी करने के लिए स्कूलों में पढ़ने वाले उनके छोटे बच्चे भी पढ़ाई छोड़कर खेतों से पानी लाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पंचायत व जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल व जिला स्तर के अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाई लेकिन कुछ नहीं हुआ। कुछ दिन पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी से मिलकर समाधान की गुहार लगाई। सांसद ने मौके पर ही उच्चाधिकारियों को समस्या हल कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उनकी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को रमेश लाली के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। वहीं, चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का शीघ्र समाधान न हुआ तो वे रोड जाम करने को मजबूर होंगे।
इस बारे में सरपंच गुरप्रीत सिंह का कहना है कि वे जलघर की समस्या को लेकर पिछले डेढ़ वर्ष से जन स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। कई बार पंचायत ने प्रस्ताव भेजकर जलघर की समस्या हल करके गुहार भी लगाई है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का हल नहीं हुई।


जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि गांव नथवान में डी प्लान के तहत 9 लाख 89 हजार रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल लगवाने का प्रस्ताव एसई के पास भेजा हुआ है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नया ट्यूबवेल लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed