फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टोहाना के सुखराज ने बाइक के इंजन से बनाई रेसिंग कार, अमेरिका में लेगा प्रतिस्पर्धा में हिस्सा

टोहाना के सुखराज ने बाइक के इंजन से बनाई रेसिंग कार, अमेरिका में लेगा प्रतिस्पर्धा में हिस्सा

Sat, 17 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
टोहाना के सुखराज ने बाइक के इंजन से बनाई रेसिंग कार, अमेरिका में लेगा प्रतिस्पर्धा में हिस्सा
टोहाना का सुखराज बाइक के इंजन से अमेरिका में लेगा लोहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
छात्र सुखराज यूएसए में फॉर्मूला सोसायटी ऑफ ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग द्वारा 20 जून से आयोजित रेसिंग में भाग लेकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। मोहाली के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल के छात्र सुखराज सिंह को इसके लिए नियुक्ति पत्र भी प्राप्त हो चुका है। यह रेसिंग 20 से 24 जून तक चलेगी।
प्रतियोगिता यूएसए के नेबरास्का राज्य के लिंकन नामक शहर में होगी, जिसमें विश्व के करीब एक सौ देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से मोहाली के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम शिरकत करेगी। जिसमें टोहाना के सुखराज सिंह सहित कुल 12 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। बता दें कि रेसिंग में भाग लेने के लिए भारत की यह टीम रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

सुखराज सिंह ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के नियमानुसार उसने रेसिंग कार खुद तैयार की है। जिसमें बाइक का इंजन लगाया गया है। कार तैयार करने के बाद उसने करीब 10 दिन तक उससे अभ्यास किया, ताकि मुकाबले में उसे कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका सपना है वह रेस जीतकर अपने देश व शहर का नाम रोशन करे। उसने बताया कि इससे पहले वह बैंगलोर व चेन्नई में आयोजित रेसिंग में हिस्सा ले चुका है। सुखराज सिंह के पिता पूर्व सरपंच रणजीत सिंह बाठ हाल में प्रॉपर्टी का काम करते हैं, जबकि माता चरणजीत कौर घरेलू महिला हैं।

17एफटीबीपी08 : अपनी कार सहित सुखराज सिंह । (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed