फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1,500 sq ft space not available, making it difficult to build a Cath Lab

Fatehabad News: नहीं मिली 1,500 वर्गफुट जगह, कैथ लैब बनाना मुश्किल

Thu, 15 May 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
1,500 sq ft space not available, making it difficult to build a Cath Lab
मुकेश खुराना
विज्ञापन

फतेहाबाद। सेक्टर नौ में निर्माणाधीन 200 बेड के अस्पताल के लिए अभी इंतजार करना होगा। अस्पताल का निर्माण करीब 60 फीसदी तक हुआ है। अस्पताल में डेढ़ हजार वर्गफुट जगह न मिलने के कारण फिलहाल कैथ लैब प्रोजेक्ट असंभव बताया गया है।
निर्माण कार्य में देरी के कारण अस्पताल प्रशासन मौजूदा भवन में प्रोजेक्ट को शुरू नहीं कर पा रहा है। अस्पताल के डिजाइन में फेरबदल के कारण कार्य पूरा होने की तिथि को 15 माह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। पहले कंपनी को अस्पताल का निर्माण इसी साल 30 मार्च तक पूरा करके देना था लेकिन अब 30 जून 2026 तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशालय ने नागरिक अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत कैथ लैब शुरू करने का प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से डेढ़ हजार वर्ग फुट जगह मांगी गई है लेकिन जगह न मिलने के कारण अस्पताल प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को असंभव कर दिया गया है। नए भवन के निर्माण के कारण विभाग जोखिम भी नहीं ले रहा है जबकि यहां कैथ लैब शुरू होने से दिल के संबंधित मरीजों को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को निजी कक्ष देने के निर्देश लेकिन मरीजों की ओपीडी गैलरी में : स्वास्थ्य निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में मरीजों को निजी कक्ष उपलब्ध करवाए जाएं लेकिन मौजूदा स्थिति ये है कि अस्पताल में डॉक्टरों के बैठने के लिए जगह नहीं है। हाल ही में अस्पताल प्रशासन ने गैलरी में केबिन बनाकर दो डॉक्टरों को बैठने की जगह दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed