{"_id":"67c8906f80aa65cb980d6290","slug":"15-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-sending-to-germany-accused-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-130273-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जर्मनी भेजने के नाम पर ठगे थे 15 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जर्मनी भेजने के नाम पर ठगे थे 15 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 05 Mar 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। जर्मनी भेजने के नाम पर आठ माह पूर्व एक युवक से 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कैथल के गांव भाना निवासी सुरेन्द्र के रूप में हुई है।
टोहाना शहर थाना प्रभारी एसआई देवीलाल ने बताया कि 17 अगस्त को कालवन निवासी किताब सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बहन कैथल के गांव भाणा में विवाहित है, उसकी बहन धर्मा के पड़ोसी रजत व उसके पिता सुरेन्द्र सिंह ने उससे कहा कि अगर कोई युवक विदेश जाने का इच्छुक है तो वह उसे कम रुपये में विदेश भेज देंगे। दूसरी एजेंसी इसके लिए 35 से 40 लाख लेती हैं जबकि वह 20 लाख में ही विदेश भेजने की गारंटी देते हैं। इस पर किताब सिंह ने अपने बेटे कमल को विदेश भेजने की बात कही।
आरोपियों ने कमल को जर्मनी भेजने की बात कही और रिश्तेदारी होने के कारण 15 लाख खर्च बताया। इस पर उसने अलग-अलग दिन 15 लाख रुपये व कमल के दस्तावेज आरोपियों को दे दिए। आरोपी रजत के कहने पर जींद बस अड्डे पर पहुंचा तो वहां एक युवक मिला उसने स्वयं को रजत का पार्टनर बताया, उसे कमल का पासपोर्ट दे दिया। इसके बाद उन्हें पता चला कि रजत ने उन्हें जो ऑफर लेटर व वीजा व्हाट्सएप किया था वह दोनों ही फर्जी हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने रजत, सुरेन्द्र व उनके पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद ने एक आरोपी कैथल के गांव भाना निवासी सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।