फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद ब्लॉक समिति चेयरपर्सन की कुर्सी पर खतरा, 22 सदस्यों ने एडीसी को सौंपे अविश्वास का हलफनामा

फतेहाबाद ब्लॉक समिति चेयरपर्सन की कुर्सी पर खतरा, 22 सदस्यों ने एडीसी को सौंपे अविश्वास का हलफनामा

Mon, 05 Jun 2017 07:31 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद ब्लॉक समिति चेयरपर्सन की कुर्सी पर खतरा, 22 सदस्यों ने एडीसी को सौंपे अविश्वास का हलफनामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
ब्लॉक समिति चेयरपर्सन आशा कुमारी की कुर्सी पर खतरा है। ब्लॉक समिति के 30 में से 22 सदस्यों ने ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के खिलाफ एडीसी डॉ. जेके अभीर को इस संदर्भ में बकायदा अविश्वास के हलफनामे तक सौंप दिए हैं। सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए बैठक बुलाने की मांग की है। सभी 22 सदस्य सोमवार को एडीसी जेके अभीर को हलफनामा देने के लिए एडीसी दफ्तर पहुंचे, लेकिन उनके दफ्तर में न होने पर एडीसी निवास में जाकर सदस्यों ने हलफनामे और प्रार्थनापत्र सौंपे। जानकारी के अनुसार सभी विरोधी सदस्यों ने एडीसी से जल्द ब्लॉक समिति की बैठक बुलाने एवं चेयरपर्सन को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की सूचना देने की मांग की जिस पर एडीसी जेके अभीर ने नियमानुसार सभी कार्य करने का आश्वासन दिया है।

चेयरपर्सन पर मनमानी करने का लगाया आरोप, जताया अविश्वास
एडीसी जेके अभीर को सौंपे गए हलफनामे में ब्लॉक समिति फतेहाबाद के कुल 30 सदस्यों में से 22 सदस्यों ने ब्लॉक समिति चेयरपर्सन आशा रानी के व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए हैं। सदस्यों ने आरोप लगाया है कि चेयरपर्सन हर काम में मनमानी करती है और किसी भी सदस्य से किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं किया जा रहा। न ही विकास में सभी सदस्यों को बराबर का हक मिल रहा है। अविश्वास जताने वाले सदस्यों ने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन विकास के मामले में सदस्यों से भेदभाव करती हैं और जो उनके करीबी सदस्य हैं, महज उन्हीं के वार्ड में ही विकास कार्यों को मंजूरी मिलती है। इसलिए वो सभी 22 सदस्य ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास जताते हुए बैठक की मांग करते हैं।
विज्ञापन



चेयरपर्सन के ससुर पर लगता रहा है दखल अंदाजी का आरोप, बराला-फुलां के करीबी
ब्लॉक समिति चेयरपर्सन आशा रानी के ससुर मुख्तयार सिंह हिजरावां पर ब्लॉक समिति के कार्यों में दखलअंदाजी का आरोप विपक्षी गुट के सदस्य हमेशा ही लगाते रहे हैं। इससे पहले भी दो बार ब्लॉक समिति की बैठकों में इस बात को लेकर हंगामा हो चुका है। लगभग एक माह पहले हुई ब्लॉक समिति की बैठक में तो सदस्यों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई थी और पुलिस तक बुलानी पड़ी थी। माना जा रहा है कि इस बार भी ब्लॉक समिति के वार्ड नंबर 24 से सदस्य शांतिदेवी के नेतृत्व में ही चेयरपर्सन को हटाने की मुहिम शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों के बीच का मामूली मनमुटाव है, आपसी बातचीत से मामला सुलझाएंगे। सम्मानित ब्लॉक समिति सदस्यों की बातों को सुना जाएगा। ब्लॉक समिति में किसी प्रकार का बिखराव नहीं होने दिया जाएगा। हमारा सांझा लक्ष्य फतेहाबाद ब्लॉक का सर्वांगीण विकास है।
वेद फुलां, भाजपा जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद।


फतेहाबाद ब्लॉक समिति चेयरपर्सन की कुर्सी पर खतरा
22 सदस्यों ने एडीसी को सौंपे अविश्वास का हलफनामा
प्रधान के ससुर की दखल अंदाजी के चलते हैं विरोध में, कई बार बैठक में भी हो चुकी है बहस
भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां और बराला के करीबी माने जाते हैं चेयरपर्सन प्रतिनिधि


05एफटीबीपी 05: ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के खिलाफ 22 सदस्यों द्वारा एडीसी को दिए गए हलफनामे की प्रति ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed