{"_id":"5935608e4f1c1b53508b458f","slug":"14966703649-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे राम ! खुले में कचरा जलाकर सरकारी दफ्तरों में मनाया पर्यावरण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे राम ! खुले में कचरा जलाकर सरकारी दफ्तरों में मनाया पर्यावरण दिवस
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेश के सीएम मनोहर लाल से लेकर फतेहाबाद नगर परिषद के पार्षद तक पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। लेकिन शहर के अंदर ही पर्यावरण सुरक्षा को कचरे के ढेर में जलाया जा रहा है। हैरानी इस बात को लेकर भी है कि बार-बार चेताने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन और जिला प्रशासन इस दिशा में तनिक भी गंभीरता नहीं दिखा रहा बल्कि इस मुद्दे को नजरअंदाज ही किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अमर उजाला ने सोमवार अलसुबह ही शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और ये जानने का प्रयास किया कि आखिर इस दिन भी क्या नगर परिषद और प्रशासनिक परिसर पर्यावरण का सही मायनों में ख्याल रख रहे हैं या नहीं।
स्थान : बाल भवन
हालात : शहर के धर्मशाला रोड पर स्थित बाल भवन में पर्यावरण दिवस का नजारा चौंकाने वाला ही दिखा। बाल भवन के कर्मचारियों ने सारे परिसर की सफाई की और सारा कचरे का एक ढेर बनाकर परिसर के अंदर ही रख दिया। थोड़ी देर बाद कर्मचारियों ने सारे कचरे के ढेर को आग लगा दी और पर्यावरण सुरक्षा अभियान में हिस्सा लेने के लिए पपीहा पार्क की ओर रवाना हो गए।
स्थान : लघुसचिवालय के बाहर स्थित पार्क
हालात : तस्वीरें झूठ नहीं बोलती और लघुसचिवालय के बाहर नेशनल हाइवे से सटे पार्क की तस्वीर प्रशासन पर्यावरण संरक्षण की पोल खुद ही खोल रही है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने सड़क से कचरा एकत्रित किया, सफाई की और सारा कचरा उठाकर पार्क के अंदर एक कोने में डाल दिया। जाते जाते वो भी इस कचरे के ढेर को आग लगाकर निकल गए।
विज्ञापन
स्थान : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
हालात : यहां के हालात भी कुछ बहुत ज्यादा जुदा नहीं हैं बाकी शहर से। साफ-सफाई के बाद कचरे को एकत्रित करके कूड़ेदान में तो जरूर डाला गया, लेकिन आगे के हालात बदतर ही रहे। कर्मचारी ने कूड़ेदान के अंदर ही पड़े कचरे को आग लगा दी। यही स्थिति कमोबेश हर रोज की है।
कचरा प्रबंधन प्लांट के निर्माण तक की कोई योजना नहीं प्रशासन के पास
बीते दिन फतेहाबाद में मीटिंग में सीएम मनोहर लाल ने आश्वासन दिया था कि भूना में प्रस्तावित कचरा प्रबंधन प्लांट के लिए टेंडर इसी माह हो जाएंगे। लेकिन प्लांट के पूरा होने तक कचरे के निपटान के लिए प्रशासन के पास कोई ठोस योजना ही नहीं है। इसलिए कई बार कर्मचारी बाईपास के पास कचरा फेंककर उसमें आग लगा देते हैं तो कई बार बीघड़ रोड पर बने डंपिंग यार्ड में आग लगाई जाती है। स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बीते दिनों फतेहाबाद प्रशासन को निर्देश दिया था कि प्लांट का काम पूरा होने तक एक उपयुक्त जगह तलाशी जाए जिसमें कुछ समय के लिए कचरे को डंप किया जा सके। लेकिन इस दिशा में भी प्रशासन एक कदम तक आगे नहीं बढ़ा।
ऐसे कर्मचारियों की पहचान होगी जो खुले में कचरा जला रहे हैं। कार्रवाई भी होगी। पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कूड़ा प्रबंधन प्लांट बनने के बाद इस तरह की समस्याएं नहीं आएंगी।
दर्शन नागपाल, अध्यक्ष, नगर परिषद, फतेहाबाद।
खुले में कचरा जलाकर सरकारी दफ्तरों में मनाया पर्यावरण दिवस
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बाल भवन और लघुसचिवालय के पास खुले में जलाया कचरा
कचरा प्रबंधन का टेंडर इस माह होने की उम्मीद, लेकिन तब तक की व्यवस्था को लेकर प्रशासन असमंजस
05एफटीबीपी07 : फतेहाबाद लघुसचिवालय के बाहर की पार्क में सोमवार सुबह जलता कचरा।
05एफटीबीपी08 : फतेहाबाद के बाल भवन परिसर में खुले में जलाया जाता कचरा।
05एफटीबीपी09 : फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में कूड़ेदान में जलता कचरा।