फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   असंतुष्ट पार्षद ने चेयरपर्सन पर लगाए गोलमाल के आरोप

असंतुष्ट पार्षद ने चेयरपर्सन पर लगाए गोलमाल के आरोप

Sun, 04 Jun 2017 07:07 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
असंतुष्ट पार्षद ने चेयरपर्सन पर लगाए गोलमाल के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
नगरपालिका की चेयरपर्सन ने स्ट्रीट लाइटों में भारी गोलमाल किया है। यह आरोप असंतुष्ट पार्षद एडवोकेट प्रवीन राणा ने लगाए हैं। राणा ने कहा कि असंतुष्ट पार्षद किसी भी विकास कार्य में रोड़ा अटकाना नहीं चाह रहे हैं। परंतु भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई चल रही है। उन्होंने बताया कि तीस लाख रुपये की लागत से शहर में लाइटें लगाई गई हैं और 80 लाख रुपये के नए टेंडर लगा दिए गए हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि स्ट्रीट लाइटों में बड़ा गोलमाल चल रहा है।

गौरतलब यह है कि पिछले कई दिनों से नगरपालिका के दस पार्षद चेयरपर्सन को पद से हटाओ मुहिम चलाए हुए हैं। जिनमें वार्ड नंबर 2 भूपेंद्र कौर, 3 से एडवोकेट प्रवीन कुमार राणा, वार्ड नंबर 6 से ओमप्रकाश कंबोज, 7 से डाक्टर कश्मीरी लाल कंबोज, 8 से वाइस चेयरमैन अनिल नढ़ा, 9 से रिम्पी सोनी, 11 से सुदेश रानी, 12 से सुदेश देवी, 13 से सरोज बाला, 14 से नीलम गर्ग विरोध में खड़े हैं। जबकि इनमें वार्ड नंबर 7 के डॉक्टर कश्मीरी लाल कंबोज ने चेयरपर्सन पक्ष में हैं। जिससे असंतुष्ट पार्षदों को झटका भी लगा है। चेयरपर्सन को हटाकर असंतुष्ट पार्षद खेमा सरोज बाला व सुदेश देवी को चेयरमैन बनाने के लिए पक्षधर है। लेकिन भाजपा समर्थक राखी वाल्मीकि को पद से हटाना असंतुष्ट पार्षदों के लिए भी नाको चने चबाना है। क्योंकि सरकार ने दो गैर निर्वाचित सदस्य मनोनीत करके चेयरपर्सन को राहत दी है। चेयरपर्सन राखी वाल्मीकि ने स्ट्रीट लाइट घोटाले को असंतुष्ट पार्षदों की बौखलाहट बताया है। उपरोक्त सदस्य कांग्रेस के समर्थक है और भाजपा सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। शहर के विकास की गति को रोक दिया है। इससे विकास कार्यों में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


असंतुष्ट पार्षद ने चेयरपर्सन पर लगाए गोलमाल के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed