फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1.48 lakh cheated in the name of extension of visa by pretending to be a friend

Fatehabad News: दोस्त बताकर वीजा की अवधि बढ़ाने के नाम पर ठगे 1.48 लाख

Fri, 07 Feb 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
1.48 lakh cheated in the name of extension of visa by pretending to be a friend
फतेहाबाद। गांव भिरडाना निवासी टेलीकॉम कंपनी के फील्ड इंजीनियर को उसी का दोस्त बताकर वीजा की अवधि बढ़ाने के नाम पर 1 लाख 48 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ तो इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भिरडाना निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसका दोस्त अंकित इंग्लैंड रहता है। पांच अक्तूबर 2024 को उसके पास व्हाट्स एप पर कॉल आई कि वह उसका दोस्त अंकित बोल रहा है और उसका वीजा खत्म होने वाला है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसे बातों में उलझाते हुए कहा उसो फीस भरनी है और इसके लिए 2.70 लाख रुपये की जरूरत है। ऐसे में उसने आरोपी को अपना दोस्त समझकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1.48 लाख रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने उसी व्हाट्स एप नंबर से कॉल की तो आरोपी से उसे नहीं उठाया। तब उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। इस मामले की शिकायत साइबर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed