फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1,425 glasses were distributed on the first day

Fatehabad News: पहले दिन बांटे गए 1,425 चश्मे

Sat, 12 Jul 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
1,425 glasses were distributed on the first day
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने आंखों के देखभाल के लिए शुक्रवार से उज्ज्वल दृष्टि अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत शुक्रवार को जिले के फतेहाबाद, रतिया, भट्टू के अस्पतालों में मरीजों की जांच कर 1,425 जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे दिए गए।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से जिले को करीब 5,500 चश्मे मिले हैं। यह चश्मे निकट दृष्टि दोष के हैं। 40 साल से ज्यादा उम्र के जिन लोगों के आंखों की नजर कमजोर मिलेगी, उन्हें दिए जाएंगे। विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों के आंखों की भी जांच करेगी। इस दौरान जिन बच्चों के आंखों की नजर कमजोर मिलेगी, उन्हें भी विभाग चश्मे उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

समय से पहले कमजोर हो रहीं आंखें
नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कसवां ने बताया कि 40 साल की उम्र के बाद मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इस कारण पास की नजर कमजोर होने लगती है लेकिन फिलहाल हालात ये है कि 40 से पहले 37 से 38 साल की उम्र में ही पास की नजर कमजोर हो रही है। जांच के दौरान अगर नजर कमजोर मिलने पर पहले एक नंबर का चश्मा लगाया जाता है। इसके बाद नंबर बढ़ना शुरू होता है और तीन नंबर तक पहुंचा जाता है। इसके बाद आंखों में मोतियाबिंद हो जाता है जो ऑपरेशन करवाना पड़ता है। चश्मा लगाने से सिर दर्द से छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed