{"_id":"5c33a88abdec2256f972c181","slug":"141546889354-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से स्कुटी चालक की मौत, बस चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से स्कुटी चालक की मौत, बस चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस की टक्कर से घायल स्कूटी सवार युवक ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रविवार दोपहर को रतिया रोड स्थित गांव अहरवां से हमजापुर रोड पर हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से घायल स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई के बयान के आधार पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव अहरवां निवासी कृपाल के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के चचेरे भाई कुलवंत ने बताया कि रविवार को वह अपने बाइक पर और उसका भाई कृपाल अपनी स्कूटी से सवार होकर गांव से हमजापुर की तरफ अपने खेत में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज की बस ने उससे आगे चल रही एक निजी बस को ओवरटेक करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें कृपाल बुरी तरह से घायल हो गया। आनन- फानन में उसे नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होते देख कृपाल को अग्रोहा मेडिकल रैफर कर दिया गया। अग्रोहा मेडिकल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
कोट्स
मृतक के भाई के बयान के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जल्द ही आरोपी बस चालक की पहचान कर उसे काबू कर लेगी।
आत्माराम बिश्नोई, सदर थाना प्रभारी