फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   14 परीक्षा केंद्रों पर 4339 में से 3977 परीक्षार्थी ही पहुंचे एचटेट का पेपर देने, 362 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

14 परीक्षा केंद्रों पर 4339 में से 3977 परीक्षार्थी ही पहुंचे एचटेट का पेपर देने, 362 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 05 Jan 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
14 परीक्षा केंद्रों पर 4339 में से 3977 परीक्षार्थी ही पहुंचे एचटेट का पेपर देने, 362 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। एचटेट परीक्षा लेवल वन की परीक्षा शनिवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इससे पहले हुई पुलिस प्रवेश परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा दिए जाने की खबरों के बाद शनिवार को जिला प्रशासन एचटेट परीक्षा को नकलरहित करवाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिखा। शनिवार को हुई लेवल वन की परीक्षा के लिए कुल 4339 परीक्षार्थी रजिस्टर थे, लेकिन 3977 परीक्षार्थी ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे। पहले चरण की परीक्षा में कुल 362 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा विभाग ने इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट भिवानी बोर्ड को भेज दी है। दूसरी ओर इस परीक्षा के लिए सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। निरीक्षण की कमान पूरी तरह से डीसी डा. जेके आभीर व पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने संभाल रखी थी। परीक्षा के दौरान डीसी-एसपी दोनों पूरी तरह मुस्तैद दिखे और उन्होंने एक के बाद एक सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डीसी डा. जेके आभीर ने परीक्षा केंद्रों में रखे गए परीक्षार्थियों के सामान की भी चेकिंग की।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार व रविवार को जिला के 14 केंद्रों पर आयोजित की गई। इन परीक्षाओं के लिए भोडिय़ा खेडा स्थित महिला कॉलेज, सिरसा रोड़ स्थित एमएम कॉलेज के पुराने भवन व मनोहर मेमोरियल कॉलेज रतिया रोड के भवन, अपैक्स पब्लिक स्कूल, डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल, एमएसडी स्प्रिंग बैल्स पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसैन पब्लिक स्कूल, पॉयनियर पब्लिक स्कूल, एसबीपी डीएवी पब्लिक स्कूल बीघड़ रोड़, क्रीसैंट कॉलेज व एजुकेशन तथा बाल भारती इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाए गए थे और रविवार को दो चरणों में होने वाली परीक्षा भी इन्हीं परीक्षा केंद्रों में ही आयोजित करवाई जाएगी। लेवल 2 की परीक्षा रविवार को सुबह के सत्र यानि साढ़े 10 बजे से 1 बजे तक होगी तथा लेवल थ्री की परीक्षा इसी दिन सांयकाल सत्र यानि 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जहां एक इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी महज सुरक्षा के लिए थी जबकि बोर्ड की ओर से भी तकरीबन 12 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में रूटीन तलाशी के साथ साथ सीसीटीवी, बायोमीट्रिक हाजिरी का भी इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एचटेट लेवल वन की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। फिलहाल किसी भी सेंटर से किसी अप्रिय घटना या नकल के किसी मामले की सूचना नहीं है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed