फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दरियापुर जलघर में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला तो जागे अफसर

दरियापुर जलघर में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला तो जागे अफसर

Thu, 22 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर जलघर में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला तो जागे अफसर
दरियापुर जलघर में पेयजल संकट गहराया, चार दिन से नहीं हुई सप्लाई, ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला तो जागे अफसर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नेशनल हाइवे स्थित गांव दरियापुर में पिछले कई दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही। हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि सप्ताह में एक आध बार ही पेयजल की आपूर्ति हो पाती है। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार के बाद गांव में बुधवार तक पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इससे परेशान लोगों ने सुबह जलघर के पास एकत्रित होकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जागे, लेकिन इसके बावजूद महज आधे घंटे के लिए गांव में पेयजल आपूर्ति की गई।
जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव में जलघर बहुत पुराना हो चुका है और पानी की पाइप लाइन डेमेज हो चुकी है। इसके कारण पानी की सप्लाई करने में दिक्कत आ रही है। विभाग के कार्यकारी अभियंता ने इसको स्वीकार किया है कि दरियापुर गांव में पेयजल की किल्लत है। अभी मरम्मत के लिए एक्सपर्ट लेबर नहीं मिल रही, क्योंकि पानी की टंकी काफी ऊंची है।
विज्ञापन

दरियापुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले कई महीनों से पेयजल की काफी दिक्कत चल रही है। इन दिनों नहर बंदी के कारण समस्या और बढ़ गई है। इसके कारण ग्रामीण पेयजल की किल्लत से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार के बाद बुधवार 11 बजे तक पेयजल नहंी आया तो गांव के किशन चंद नागपाल, रमेश आहुजा, सतीश मिगलानी, रिक्की तनेजा, कन्नू टुटेजा, राजू नारंग, प्रवीन तनेजा, राजू छाबड़ा, रामजीलाल कथूरिया ने जलघर के पास एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी। ग्रामीणों को एकत्रित होते देखकर विभाग के जेई रमेश ने महज आधे घंटे के लिए पानी छोड़ दिया, लेकिन ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हुए। राजू नारंग ने बताया कि विभाग के एसडीओ अंशुल जैन ने उनकी समस्या सुलझाने की बजाए ये कह दिया कि गांव की समस्या उनकी पहुंच से बाहर की है। राजू नारंग ने बताया कि गांव का जलघर बहुत पुराना हो चुका है। इस जलघर में नहर से पानी आता है, अब चूंकि नहरबंदी है, पानी की किल्लत इससे भी बढ़ गई है। इसके अलावा नीचे जलघर से ऊपर टंकी में पानी ले जाने वाली पाइपें डेमेज हो चुकी हैं। आधा पानी बाहर खुले में गिरता है तो आधा ऊपर पहुंच पाता है। इसके अलावा विभाग ने पानी छोड़ने का कोई टाइमटेबल तक नहीं बनाया है। गांव में छह हजार से अधिक की आबादी है, लेकिन जेई व आप्रेटर की लापरवाही के कारण सभी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। इससे दुखी लोगों ने बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फतेहाबाद में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। इस बारे में बात करने पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता एनआर राणा ने कहा कि पानी की टंकी काफी ऊंची है और पाइप डेमेज हो चुकी हैं। इसके लिए हांसी से पाइप आ चुके हैं। एक्सपर्ट लेबर की जरूरत है। दस दिन में बाहर से लेबर मंगवाकर पानी की पाइपें दुरूस्त कर दी जाएंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जलघर भी काफी पुराना है। इसके लिए द्वितीय जलघर की फाइल सरकार को भेजी है। शीघ्र ही वहां से मंजूरी आ जाएगी तो पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed