{"_id":"5ba7dc53867a557ff0707388","slug":"141537727571-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना का हुआ शुभारंभ, 14555 नंबर होगा हेल्पलाइन का, समस्या आए तो करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना का हुआ शुभारंभ, 14555 नंबर होगा हेल्पलाइन का, समस्या आए तो करें संपर्क
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने रविवार को एमएम कॉलेज के प्रांगण में जिला स्तरीय आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बराला के साथ उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, जिलाध्यक्ष वेद फुलां व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि जिला फतेहाबाद के 40 हजार परिवारों के चयनित 2 लाख व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को मानवता की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) यानि आयुष्मान भारत योजना को रविवार को देश के नागरिकों को समर्पित किया है।
हेल्पलाइन नंबर जारी, समस्या आए तो 14555 पर करें संपर्क
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत किसी भी प्रकार का लाभ लेने के लिए नागरिक निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14555 व 1800111565 पर संपर्क कर सकते हैं। इस योजना में परिवार के सभी सदस्य कवर किए जाएंगे। साथ ही अगर पहले से भी कोई कोई बीमारी है तो उसके लिए भी इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से हेल्थ सेक्टर में ट्रांसफॉर्मेशन होने जा रहा है। देश के किसी भी शहर में ऐसे हस्पताल जो योजना में रजिस्टर्ड है, में लोग इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यह पूरी तरह से पेपरलेस व कैशलेस सुविधा होगी। योजना के तहत बाईपास सर्जरी, मोतियाबिंद, कॉरर्नियल, ग्लूकोमा सर्जरी, स्पाइन सर्जरी, ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, ल्यूकेमिया सर्जरी, चेस्ट में फ्रेंक्चर आदि विभिन्न बीमारियों का इलाज करवाया जा सकता है। इस मौके पर उपायुक्त डा. जेके आभीर एवं सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने मुख्यातिथि प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसडीम सतबीर जांगू, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुल्लां, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, रामराज मेहता, आत्म प्रकाश बत्तरा, डॉ महेंद्र मेहता, नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस, लछमन नापा आदि मौजूद रहे।