फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल बजाया

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल बजाया

Sun, 05 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल बजाया
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल बजाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। 2 अगस्त को पंचकूला में किए गए प्रदर्शन के बाद अब 16 सितम्बर तक प्रदेशभर में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों, जिला उपायुक्तों एवं मुख्य अभियंताओं के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। 17 व 18 सितंबर को एसोसिएशन के सभी सदस्य विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर विभाग के कार्य करेंगे वहीं चौथे चरण में 19 से 23 सितम्बर तक विभाग के सभी स्टोर्स पर रोष स्वरूप प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग्स की जाएंगी। इस दौरान सदस्यों द्वारा किसी भी तरह का सामान न तो स्टोर से निकलवाया जाएगा न ही जमा करवाया जाएगा। किसी भी डैमेज ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जाएगा। कोई भी बिजली चोरी नहीं पकड़ी जाएगी व राजस्व एकत्रण संबंधित कार्रवाई जैसे कनेक्शन काटना इत्यादि भी नहीं की जाएगी। केवल खराब हुई बिजली लाइनों को संचालित किया जाएगा। आंदोलन के 5वें चरण में 24 व 25 सितम्बर को पूर्ण हड़ताल की जाएगी और सभी काम ठप कर सरकारी मोबाइल बंद रखे जाएंगे। इन प्रदर्शनों की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन की बैठक प्रधान उमाशंकर जेई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंदोलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधान उमाशंकर जेई, सचिव गंगाराम जेई, सहसचिव हनुमान जेई, सर्कल प्रतिनिधि नत्थूराम जेई, कैशियर रविन्द्र एएफएम, मीडिया प्रभारी विजय नापा, ऑडिटर मनोज कुमार, आर्गेनाइजर सुभाष भादू जेई, महेन्द्र सिंह जेई, मनोज जेई व केन्द्रीय कार्यकारिणी से ब्रह्मदत्त शर्मा के अलावा अनेक सदस्य मौजूद रहे।

उमाशंकर जेई ने बताया कि विगत दो वर्षों से अपने सदस्यों की मांगों एवं समस्याओं के संबंध में कई बार मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं लेकिन उनकी आवाज को न तो निगम प्रबंधन ने सुना और न ही हरियाणा सरकार ने सुना। उनकी मांगों एवं समस्याओं के प्रति हरियाणा सरकार एवं निगम मैनेजमेंट सजग एवं गंभीर नहीं है और अभी तक कोई भी ठोस कदम नही उठाया गया है। जिससे एसोसिएशन के सदस्यों में रोष व्याप्त है। इन प्रदर्शनों के बाद भी सरकार ने एसोसिएशन की मांगों को पूरा नहीं किया तो आगामी समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed