फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र नागरिकों को कवर करना सुनिश्चित करे: उपायुक्त

आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र नागरिकों को कवर करना सुनिश्चित करे: उपायुक्त

Sat, 04 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र नागरिकों को कवर करना सुनिश्चित करे: उपायुक्त
आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की मासिक बैठक ली। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समयावधि में ही कार्यों को पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों व आम जनमानस के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया है। इनको लागू करने में जिला में देरी न करें। डॉ. हरदीप सिंह ने कहा कि लंबित कार्यों व काम की अधिकता होने पर शनिवार व अन्य अवकाश के दिनों में भी कार्य को निपटाने का प्रयास करे।

उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र नागरिकों को कवर करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत लाभार्थी व उसके परिवार का 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार किया जाता है। इस योजना के तहत अभी तक दो लाख लोगों को कवर किया जा चुका है। शेष नागरिकों को कवर करने के संबंध में उपायुक्त ने सीएमओ को जरूरी निर्देश दिए। नहरी पानी की चोरी पर पूर्णतया: अंकुश लगाए, जिसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पुलिस को साथ लेकर समय-समय पर गश्त करे। नहरों व रजवाहों के तटबंध को मजबूत करे। बैठक में एडीसी डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सतबीर जांगु, सरजीत नैन, देवीलाल सिहाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed