फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अब मनचलों पर होगा कड़ा अटैक, संसाधनों से पूर्ण हुई दुर्गा शक्ति रैपिड ऐक्शन फोर्स

अब मनचलों पर होगा कड़ा अटैक, संसाधनों से पूर्ण हुई दुर्गा शक्ति रैपिड ऐक्शन फोर्स

Thu, 02 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अब मनचलों पर होगा कड़ा अटैक, संसाधनों से पूर्ण हुई दुर्गा शक्ति रैपिड ऐक्शन फोर्स
छात्राओं को दी दुर्गा शक्ति एप की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई ‘दुर्गा शक्ति रैपिड ऐक्शन फोर्स’ की ओर से स्कूल और कॉलेजों में जाकर दुर्गा शक्ति एप के बारे में छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। फोर्स के फतेहाबाद कंपनी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान जिला पुलिस कप्तान दीपक सहारण के निर्देशों पर छात्राओं को बताया जा रहा है कि किस प्रकार से दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड करने के बाद उसका इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस के इस कदम से छात्राओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, वहीं अपराधियों के हौसले भी कमजोर होंगे।
--------
फोर्स को मिले संसाधन
दुर्गा शक्ति फोर्स के लिए दो नई गाड़ियां मिल चुकी है। इसके अलावा एक महिला थाना की भी पीसीआर प्रमुख रूप से शहर में गश्त पर रहेगी। प्रत्येक गाड़ी में आरएएफ ट्रेनिंग पास तीन महिला जवान और दो पुरुष जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

---------
रात की भी की जाएगी गस्त
दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स दिन और रात में भी गश्त पर रहेगी। महिला विरुद्ध अपराध व लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए यह टीम वाहन के अतिरिक्त पैदल जाकर भी गश्त करेगी, ताकि तंग गलियों के सहारे कोई बचकर न निकल सके। इनके साथ ही शहर के शिक्षण संस्थानों आगे भी फोर्स की कड़ी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विशेष टीम ने दिया है प्रशिक्षण
दुर्गा शक्ति रैपिड ऐक्शन फोर्स की महिला पुलिसकर्मियों को एप तथा इसके माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। महिला कर्मियों को बताया गया है कि किस प्रकार से एप पर कॉल आएगी। किस प्रकार से इस कॉल पर एक्शन लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed