फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नैशनल हाईवे पर हांसपुर रोड पर भी सीधा कट बंद किया जाए :डीसी

नैशनल हाईवे पर हांसपुर रोड पर भी सीधा कट बंद किया जाए :डीसी

Thu, 24 May 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
नैशनल हाईवे पर हांसपुर रोड पर भी सीधा कट बंद किया जाए :डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शहर में स्थित लाल बत्ती चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने एसडीएम फतेहाबाद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी लाल बत्ती चौक के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पुराना नेशनल हाईवे पर लाइटिंग और रिपेयर के काम को भी देखेगी। यह फैसला बुधवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति बैठक में लिया गया। बैठक में नेशनल हाईवे पर सुरक्षा मानदंडों बारे भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में फैसला हुआ कि शहर में स्थित लाल बत्ती चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। एसडीएम फतेहाबाद समिति के अध्यक्ष होंगे। ईओ नगरपरिषद, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और एसडीओ बिजली बोर्ड इसके सदस्य होंगे।
उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने समिति को निर्देश दिए कि वे शहर के बीच स्थित लाल बत्ती चौक के सौंदर्यीकरण के बारे में प्रस्ताव तैयार करे। इसके अलावा जिला में ट्रैफिक पार्क बनाने की दिशा में भी प्रस्ताव को तैयार किया जाए। लघु सचिवालय के मेन गेट का भी सौंदर्यीकरण होगा और यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा। उपायुक्त ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों से कहा कि वे ग्राम पंचायत बड़ोपल की मांग अनुसार वहां अंडर पास बनाने की दिशा में काम करे। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर स्थित हांसपुर रोड पर भी सीधा कट को बंद किया जाए ताकि दुर्घटना न घटे। उन्होंने कहा कि यहां भी अंडर पास बनाए जाने का प्रस्ताव नैशनल हाईवे पास करे।
विज्ञापन

डॉ हरदीप सिंह ने नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बड़ोपल, खारा खेड़ी, धांगड़ और दरियापुर के सर्विस लाईन में दिए गए कटों के सुधारीकरण और उनके मांग और नियमानुसार निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि म्योंद कलां में रंगोई नाला पर तीखे मोड पर साइन बोर्ड लगाएं और वहां सफेद पट्टी की लाईन भी अंकित करें ताकि वाहन चालकों को वह रोड दिख सके। इसके अलावा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात नियमों के साईन बोर्ड सहित दुर्घटना संभावित क्षेत्र के बोर्ड भी लगाए। उन्होंने नैशनल हाईवे के अधिकारियों से कहा कि वे हाईवे के साथ-साथ बने बारिश पानी की निकासी के लिए बनाए गए ड्रैन के ऊपर रखी सलैब को दुरूस्त करवाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, डीआरओ बिजेन्द्र भारद्वाज, एक्सईन जगबीर सिंह, सहायक सचिव सतीश कुमार, सरपंच राजेन्द्र खारा खेड़ी, औम प्रकाश, जोगेन्द्र पूनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed