{"_id":"5a6787174f1c1b514a8b540a","slug":"141516734231-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अशर्ील वीडियो बनाकर डाला वेबसाइट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का अशर्ील वीडियो बनाकर डाला वेबसाइट पर
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
टोहाना के एक गांव की युवती का किसी व्यक्ति ने अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। टोहाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट व अश्लीलता का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी कंप्यूटर का कोर्स करती है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने के इरादे से अश्लील वीडियो क्लिप बना दी तथा एक साइट पर अपलोड कर दी। जिससे उनके परिवार की रिश्तेदारी तथा आसपास में काफी बदनामी हुई है। आरोपी ने उसकी बेटी का गलत वीडियो बनाकर उसकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी इंस्पेक्टर मंजू सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की वजह से उसकी बेटी को परेशानी हो रही ह,ै जिसके चलते उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।