{"_id":"5a170ea64f1c1b4c528b536e","slug":"141511460518-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने जिला के लिए लॉंच की स्वच्छ एप्प, प्रयोग के तौर पर समीक्षा भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने जिला के लिए लॉंच की स्वच्छ एप्प, प्रयोग के तौर पर समीक्षा भी की
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने वीरवार को अधिकारिक रूप से जिला के लिए स्वच्छ एप्प को लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रयोग के तौर पर स्वच्छ एप के माध्यम से भी लघु सचिवालय के द्वितीय खंड के पीछे पड़े कूड़ा-कर्कट की फोटो खींचकर इसे एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों की अनुपालना में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा ने फोटो को अपलोड किया। कुछ समय उपरान्त स्वच्छ एप के माध्यम से संबंधित अधिकारी/सुपरवाइजर को कूड़ा-कर्कट की जानकारी मिली और उसने सफाई कर्मचारियों को वहां की सफाई करने हेतु भेजा। सफाई कर्मियों ने मौके की सफाई की और संबंधित सुपरवाइजर ने इसकी फोटो भी अपलोड कर यह बात स्वच्छ एप पर अपडेट की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अंजू आर्य ने बताया कि स्वच्छ एप एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसके माध्यम से कोई भी आम नागरिक अपने आसपास पड़े कूड़ा-कर्कट या गंदगी की फोटो खींचकर इस एप पर अपलोड कर सकता है। फोटो अपलोड होने के उपरान्त संबंधित वार्ड या स्थान के सुपरवाइजर व उनकी टीम को निर्धारित समयावधि में उस स्थान पर जाकर सफाई सुनिश्चित करनी होगी और सफाई होने के उपरान्त तसदीक के लिए उस स्थान का फोटो भी स्वच्छ एप पर अपलोड करना होगा।
उन्होंने बताया कि स्थानीय निकायों के तालिका अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षकों व सफाई दरोगा को स्वच्छ एप के बारे में जागरूक भी किया गया है। प्रशिक्षण में सफाई से पहले व सफाई के बाद स्वच्छ एप का प्रयोग करने के तरीकों को बताया गया है। अंजू आर्य ने बताया कि यह एप एंड्रोयड और विंडो बेस्ड एप्लीकेशन है। इसके जरिये स्वच्छता अभियानों में सुधार संबंधी निगरानी की जाती है। कोई भी व्यक्ति इस एप्प को अपने स्मार्ट फोन पर डाउनलोड कर सकता है और पेयजल व स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी देख सकता है।