फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नगरपालिका सचिव की हट से शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हुई

नगरपालिका सचिव की हट से शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हुई

Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका सचिव की हट से शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हुई
नगरपालिका सचिव और कर्मचारियों के हठ से शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद भूना शहर की सड़को व प्रत्येक वार्डो की गलियों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। जिससे शहर वासियों को गंदगी की बदबू से परेशान होना पड़ रहा है। उधर जिला प्रशासन स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। लेकिन इधर भूना में गंदगी की भरमार होने से हर वर्ग परेशान है। कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील सरबटा का आरोप है कि नगरपालिका के सचिव रविन्द्र सिंह कोहाड़ हाल ही में पानीपत से भूना में तैनात हुए हैं। जिसके कारण उनका रवैया कर्मचारियों के प्रति नाकारात्मक बना हुआ है। सचिव महोदय अपने तबादले से परेशान है इसलिए शहर के लोगों को भी परेशान करके यहां से बदली करवाना चाह रहे है।
गंदगी से विद्यार्थी परेशान
नगरपालिका भूना के सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने के बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेटों के पास गंदगी के ढेर लग गए हैं। जहां पर आवरा पशुओं का भी जमघट लगा रहता है। स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढाया जाता है। परंतु उनके गेट के सामने लगे हुए गंदगी के ढेर दावों की पोल खोल रहा है। स्कूल के प्रिंसीपल राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि नगरपालिका सचिव को दर्जनों बार स्कूल के गेट के सामने गंदगी के ढेर लगे होने के बारे में लिखित में अवगत करवाया जा चुका है। मगर फिर भी सचिव की तरफ से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आए। इससे छात्राओं को गंदगी की दुर्गंध से दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

15 वार्डो में लगे ढेर
नगरपालिका भूना के 15 वार्डो में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गली-गली में कूडा-कर्कट बिखरा पड़ा है। जिससे हर वार्ड वासी नगरपालिका की कार्यप्रणाली से खफा है। नगरपालिका के चेयरमैन राखी वाल्मीकि ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में परेशानी हो रही है। शीघ्र ही कर्मचारियों को मनाकर शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरपालिका सचिव व कर्मचारियों का विवाद चल रहा है। जिसके कारण यह बड़ी समस्या बनी हुई है। सामने लगे गंदगी के ढेर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed