Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   14 doctors did not join, five reached headquarters, joining time extended

14 डॉक्टरों ने नहीं किया ज्वाइन, पांच पहुंचे मुख्यालय, ज्वाइनिंग समय बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
14 doctors did not join, five reached headquarters, joining time extended
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में इंजेक्शन कक्ष के बाहर लगी लाइञ - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने 12 अगस्त को नए डॉक्टरों की सूची जारी करके अस्पताल अलॉट किए थे। इसके तहत जिले को 62 नए डॉक्टर मिले थे। डॉक्टरों को 15 दिन में कार्यभार संभालना था। लेकिन 14 डॉक्टर ऐसे है जिन्होंने तय समय के बाद भी ज्वाइन नहीं किया है। जिले में अब तक 48 डॉक्टरों ने ही ज्वाइन किया है।
विज्ञापन

14 में से पांच डॉक्टरों ने मुख्यालय में आवेदन देकर ज्वाइनिंग का समय बढ़वा लिया है। मुख्यालय ने पांच डॉक्टरों को ज्वाइनिंग का एक माह का और समय दिया है। बताया जा रहा है ये डॉक्टर नीट के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम के बाद ही ज्वाइनिंग को लेकर निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूची जारी करने से पहले जिले में 175 में से 109 डॉक्टरों के पद खाली थे।
विज्ञापन

टोहाना को मिले थे 32 डॉक्टर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हुई सूची के मुताबिक नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को 18, टोहाना को 30 और रतिया को तीन डॉक्टर मिले थे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना और भट्टूकलां को भी 3-3 डॉक्टर मिले। जिले भर की पीएचसी को मात्र पांच नए डॉक्टर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्थो सर्जन ने ज्वाइन किया, नहीं संभाली ड्यूटी
नागरिक अस्पताल में करीब तीन साल से ऑर्थो सर्जन का पद खाली है। अब जारी हुई सूची में जिला नागरिक अस्पताल को ऑर्थो सर्जन मिला है। ऑर्थो सर्जन ने ज्वाइन कर लिया है लेकिन अभी तक ड्यूटी नहीं संभाली है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को 18 डॉक्टर मिले है इसमें करीब 14 ने ड्यूटी संभाल ली है।
खबर का असर, अस्पताल में आए 372 रैबीज इंजेक्शन
जिला नागरिक अस्पताल में करीब 10 दिन से रैबीज इंजेक्शन खत्म थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला नागरिक अस्पताल में रैबीज इंजेक्शन का स्टॉक आ गया है। अस्पताल को 372 इंजेक्शन मिले है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जिले भर में रैबीज इंजेक्शन को लेकर कमी है।

जिले को 62 डॉक्टर मिले थे, इसमें से 48 ज्वाइन कर चुके हैं। कुछ डॉक्टरों को ज्वाइन करने का अतिरिक्त समय मिला है। नए डॉक्टरों के आने से अस्पताल में व्यवस्था में भी सुधार आया है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed