फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1.35 crore rupees assistance to 10 cow shelters in Tohana

Fatehabad News: टोहाना में 10 गोशालाओं को 1.35 करोड़ रुपये की सहायता

Sat, 25 Apr 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
1.35 crore rupees assistance to 10 cow shelters in Tohana
टोहाना में गोशाला संचालकों को अनुदान रा​शि का चेक देते मंत्री रणबीर गंगवा।
टोहाना। ज्योतिपुंज गोशाला में शनिवार को गोशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में मंत्री रणबीर गंगवा ने शिरकत की। उन्होंने 10 गोशालाओं को 1 करोड़ 35 लाख रुपये अनुदान के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गोसंवर्धन करना सरकार और समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोसेवा आयोग के माध्यम से गोशालाओं और नंदीशालाओं को निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। गोशालाओं में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने, चारे की बेहतर व्यवस्था, पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा में गो संरक्षण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पहली बार प्रदेश में सख्त गो संरक्षण कानून लागू किया गया था जिससे गोहत्या और तस्करी पर अंकुश लगा है। अब प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार गोवंश के संरक्षण के लिए कृतसंकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अपने संबोधन में कहा कि गो सेवा भारतीय परंपरा और संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed