फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   133 students selected in Mission Buniyad were allotted centers, 110 did not reach

Fatehabad News: मिशन बुनियाद में चयनित 133 विद्यार्थियों को आवंटित किए केंद्र,110 पहुंचे ही नहीं

Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
133 students selected in Mission Buniyad were allotted centers, 110 did not reach
फतेहाबादके राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिशन बुनियाद के तहत दा​खिले के लिए
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग के मिशन बुनियाद योजना नए सत्र में दाखिले के लिए चयनित विद्यार्थियों की राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में काउंसिलिंग हुई। इस दौरान चयनित 133 विद्यार्थियों को केंद्र अलॉट किए गए, जबकि 110 विद्यार्थी पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन

बता दें कि विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा तीन चरणों में दी थी। तीसरे चरण की परीक्षा के बाद जिले के 322 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिसमें 243 विद्यार्थियों का स्कूल अलॉट किए जाने हैं और 79 को परीक्षा सूची में रखा गया है। काउंसिलिंग के दौरान सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद के मिशन बुनियाद केंद्र को चुना है। यहां पर 43 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा टोहाना के मिशन बुनियाद केंद्र पर 37, भूना में 22, भट्टू में 11, रतिया में 20 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है। काउंसिलिंग कार्यक्रम के दौरान विकल्प फाउंडेशन कम्युनिटी मैनेजर कपिल देव, जिला कॉर्डिनेटर हिसार से हेमंत धवन, जिला कॉर्डिनेटर फतेहाबाद से सुरेंद्र कुमार और जिला कॉर्डिनेटर कैथल से पूजा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी कोचिंग :
शिक्षा विभाग हर साल आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों से आवेदन लेता है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौंवी और दसवीं में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन करवाई जाती है।
जिले में बनाए गए हैं पांच केंद्र

जिले में मिशन बुनियाद को लेकर पांच केंद्र बनाए गए है। जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद, रतिया, भूना, भट्टूकलां और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना शामिल है। खंड जाखल में केंद्र नहीं बनाया गया है।

-

मिशन बुनियाद के लिए 3117 विद्यार्थियों ने किया था आवेदन

मिशन बुनियाद के लिए जिले के 3117 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। पहले चरण की परीक्षा में जिले से 2870 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 1097 विद्यार्थी पास हुए थे। दूसरे चरण की परीक्षा 1056 विद्यार्थियों ने दी थी। दूसरे लेवल की परीक्षा में 375 विद्यार्थी पास हुए थे। तीसरे लेवल की परीक्षा 322 ने दी थी।

---

इन विद्यार्थियों का हुआ है चयन

खंड

विद्यार्थी
प्रतीक्षा सूची

भट्टूकलां 34

08

भूना

51

20

फतेहाबाद

64

20

जाखल

10

00

रतिया

33
18

टोहाना
51

13

कुल

243

79

-

प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी कोचिंग

शिक्षा विभाग हर साल आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों से आवेदन लेता है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौंवी और दसवीं में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन करवाई जाती है। विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग वर्दी, टेबलेट और ट्रांसपोर्ट खर्च तक उपलब्ध करवाता है।


--

मिशन बुनियाद के तहत जो विद्यार्थी काउंसिलिंग के दौरान नहीं पहुंचे है उन्हें 16 मई को मौका दिया जाएगा। उम्मीद है नए सत्र की कक्षाएं 16 मई से शुरू हो जाएंगी।

- कपिल देव, कम्युनिटी मैनेजर, विकल्प फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed