फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   133 students deprived of admission in the first will not be able to attend the second counseling of 134A

134ए की दूसरी काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे पहली में दाखिले से वंचित 133 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
133 students deprived of admission in the first will not be able to attend the second counseling of 134A
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट नहीं हुआ है। अब ये विद्यार्थी स्कूल अलॉट के लिए आवेदन कर पाएंगे। विद्यार्थी 2 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अहम बात यह है कि जिले के 133 विद्यार्थी, जिन्हें तीन निजी स्कूलों ने दाखिला देने से इनकार कर दिया है वह इस शेडयूल में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग निदेशालय ने ये भी स्पष्ट किया है कि नियम 134ए के तहत कक्षा दूसरी से आठवीं तक दूसरे चरण के दाखिले हेतु वह छात्र योग्य है जिनका नाम प्रथम चरण में स्कूल आवंटन में हुआ है। इसके अलावा दाखिल उन स्कूलों में हुआ है जो कि बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

ये जारी हुआ शेड्यूल
दूसरे चरण में स्कूल चयन हेतु कर सकते है आवेदन : 2 फरवरी तक
दूसरे चरण के तहत जारी होगा ड्रॉ : 7 फरवरी
दूसरे चरण के दाखिले : 9 फरवरी से 18 फरवरी तक
अब तक जिले में 134 ए के तहत ये दाखिला की स्थिति
खंड पात्र छात्र दाखिला हुआ
फतेहाबाद 467 223
भट्टूकलां 171 95
भूना 200 116
जाखल 61 38
रतिया 208 125
टोहाना 274 130
287 छात्रों के रद्द हो चुके हैं आवेदन
जिले में 1381 छात्रों को 134ए के तहत दाखिला मिलना था। 725 छात्रों को दाखिला मिल गया। इसमें से 287 ऐसे विद्यार्थी है जो दाखिला लेने नहीं गए और आवेदन रिजेक्ट हो गए। 123 विद्यार्थियों को जिले के तीन निजी स्कूलों ने दाखिला नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिन 133 विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिला है, उनकी सूची निदेशालय को भेज दी है। इसके अलावा तीन निजी स्कूलों की रिपोर्ट भी भेज दी गई है। दूसरी काउंसिलिंग इन्हें शामिल करने के अभी कोई आदेश नहीं आए हैं।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed