{"_id":"5c758332bdec224a415dd5b9","slug":"131551205170-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविताओं के माध्यम से शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरकोफैड पंचकूला द्वारा फतेहाबाद के मनोहर मैमोरियल पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय महाविद्यालय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एमएम कॉलेज फतेहाबाद के अलावा एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा, राजकीय महाविद्यालय भूना, आईजी कॉलेज टोहाना, राजकीय महाविद्यालय भट्टू सहित जिले के अनेक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एमएम पीजी कॉलेज फतेहाबाद के बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां के बीए तृतीय वर्ष के नरेश ने द्वितीय और एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड द्वितीय वर्ष की सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दहेज प्रथा, देश प्रेम, सहकारिता के साथ सबका विकास है, विषय पर विद्यार्थियों ने कविताएं प्रस्तुत की। प्रतिभागियों ने कविता के माध्यम से समाज की बुराई दहेज प्रथा के बारे में अपने विचार प्रकट किए और बताया कि जब तक दहेज प्रथा जैसी बीमारी को देश से निकाला नहीं जाता, तब तक देश का कल्याण नहीं हो सकता। विद्यार्थियों ने कविताओं के माध्यम से पुलवामा हमले को लेकर अपना दु:ख प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रतिभा मखीजा व ज्योति चौधरी ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर महेश मेहता, डॉ. मीनाक्षी कोहली और डॉ. भव्या मुखी द्वारा निभाई गई। अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।