फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भारतीय वायु सेना के शौर्य को जिले का सलाम, लोगों ने नाच-गाकर मनाया आंतकियों पर हमले का जश्र

भारतीय वायु सेना के शौर्य को जिले का सलाम, लोगों ने नाच-गाकर मनाया आंतकियों पर हमले का जश्र

Tue, 26 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना के शौर्य को जिले का सलाम, लोगों ने नाच-गाकर मनाया आंतकियों पर हमले का जश्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/रतिया/टोहाना। पुलवामा हमले का बदला आखिरकार भारतीय वायुसेना ने ले ही लिया। वायुसेना के जांबाजों ने आतंकियों के घर में घुसकर 40 के बदले 400 आतंकवादियों का सफाया कर दिया। मंगलवार सुबह टीवी और सोशल साइटों पर जैसे ही यह खबर फैली तो पूरा शहर खुशी से झूम उठा और लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। आतंकवादी कैंपों पर भारत की बमबारी पर लोगों ने नाच-गाकर ढोल नगाड़ों की थाप पर खुशी मनाई। पूरे फतेहाबाद जिले में आतंकवादी कैंपों के खिलाफ भारत की एयर स्ट्राइक को सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट टू का नाम देते भारत माता की जय और वायुसेना जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
जैसे ही पीओके में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी ट्रेनिंग कैंप को तबाह करने की जानकारी टीवी चैनलों पर आनी शुरू हुई। इसके बाद शहरभर के बाजारों में भारतीय सेना की शान में गुणगान व जश्न का माहौल शुरू हो गया। फतेहाबाद में थाना रोड एवं आटो मार्केट में दुकानदारों ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया तो कई जगह पर छात्र ढोल की थाप पर नाचते नजर आए।
विज्ञापन

इसी तरह फतेहाबाद के जवाहर चौक के दुकानदारों ने भी एयर स्ट्राइक के उपलक्ष्य में लड्डू बांटकर जश्न मनाया। सीताराम सोनी ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने हमें और पूरे देश को गर्व का मौका दिया। उनके शौर्य को पूरे देश का सलाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिरडाना के सिटी स्कूल में मनाया जश्न , बांटे लड्डू
फतेहाबाद। गांव भिरडाना के सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल स्टाफ को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। स्कूल प्रिंसिपल सतीश बिश्नोई ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा किया गया यह जवाबी हमला पुलवामा में शहीद हुए उन सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर मीनाक्षी बिश्नोई , विक्रम, सतपाल राईका, वीना रानी, वर्षा कुलडिया आदि मौजूद रहे।
---------------------
शहादत का बदला लेने वाली वायुसेना को सलाम : लक्ष्य गर्ग
वायुसेना की कार्रवाई का आम आदमी पार्टी ने किया स्वागत
फतेहाबाद। भारतीय वायुसेना द्वारा पीओके में घुसकर आतंकियों के अड्डे पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी ने देश के बहादुर जवानों को सलाम किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने कहा कि आज पूरे देश में इस बात की खुशी है कि हमने अपने जवानों की शहादत का बदला शुरू किया है। आम आदमी पार्टी आज भारतीय सेना और भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि इन आतंकियों को मारकर हम पाकिस्तान की जनता को भी फायदा पहुंचा रहे है, इसलिए पाकिस्तान को भी इसका विरोध नहीं करना चाहिए।
-------------------------
बच्चों ने लगाए भारत माता की जय के नारे
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भारत की एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। बस स्टैंड के नजदीक स्थित केएम सरस्वती स्कूल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल निदेशक बलवान सिंह, रमेश कुमार, एचओडी राहुल गर्ग एवं प्राचार्य पूनम सोनी ने किया। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रीय गान भी गाया गया। बच्चों ने भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयघोष भी लगाए।

------------------
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी मनाई
रतिया। पुलवामा हमले के विरोध में भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को लेकर आज रतिया में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी मनाई गई व लड्डू बांटे गए। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के जयघोष लगाकर सभी लोगों में जोश भर दिया। इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक विकास ग्रोवर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ इस कड़ी कार्रवाई को लेकर आज सभी राष्ट्रभक्तों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। जब सारा भारत सो रहा था तब हमारे वायुसेना के जवानों ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों पर बमबारी करके उसे नष्ट करने का काम किया। विकास ग्रोवर ने कहा कि इस हमले में 400 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार कर भारतीय सेना ने अपने साहस का परिचय विश्व को दिया है। मौके पर नगर संयोजक मोहन लाल , हिमांशु शास्त्री, राजेश शर्मा, अनमोल मराठा, पारस सिंगला, प्रदीप कुमार, विनोद, कृष्ण जांगडा, संजीव कुमार, गौरव शर्मा, रमेश कुमार, धमेन्द्र, नरेश कुमार व अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed