{"_id":"5c3f803cbdec2273a67c8ea9","slug":"131547665468-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास चौक में मिला लावारिस व्यक्ति का शव, ठंड के कारण मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास चौक में मिला लावारिस व्यक्ति का शव, ठंड के कारण मौत की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविदास चौक में पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ठंड से मौत होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के रविदास चौक पर बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से सूचना मिली थी। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शव के शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं है ऐसे में माना जा सकता है कि व्यक्ति की मौत ठंड से हुई हो। उन्होंने बताया कि शव को शव गृह में रखवाया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है।