{"_id":"5c1151e7bdec2220567c91e4","slug":"131544638951-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग युवती लापता, दंपति सहित तीन पर अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग युवती लापता, दंपति सहित तीन पर अपहरण का केस दर्ज
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के एक मोहल्ले से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने लापता नाबालिग के चचेरे भाई की शिकायत के आधार पर भिवानी के एक युवक व रोहतक के एक दंपति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के चचेरे भाई ने बताया कि उसकी बहन बीते सोमवार की रात को घर से लापता हो गई थी। आरोप है कि भिवानी के युवक सुनील व रोहतक के कुलदीप व उसकी पत्नी उसकी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।