{"_id":"5b5f67ab4f1c1bde6d8b5630","slug":"131532979115-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिवालयों में गूंजे ओम नम: शिवाय के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिवालयों में गूंजे ओम नम: शिवाय के जयकारे
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर अलसुबह ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के मंदिरों में घंटियों की गूंज देर सुबह तक सुनाई देती रही। शिवालयों में ओम नम: शिवाय के जयकारे गूंजते रहे। फतेहाबाद के श्रीश्याम मंदिर, दुर्गा मंदिर, रघुनाथ मंदिर, गीता मंदिर, राम सेवा समिति शिवालय, शिव मंदिर व प्राचीन देवी मंदिर में शिवलिंग में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम मंदिर के पुजारी बाबु लाल शर्मा ने बताया कि सावन के माह में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए महत्वकारी है। इस दिन बेलपत्र, पंचामृत से शिवलिंग को जलाभिषेक करने से घर में सम्पन्न आती है। रतिया चुंगी स्थित शिव मंदिर में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के लोगों ने भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति पर जलाभिषेक किया।