{"_id":"5aaeb98a4f1c1b690e8b5350","slug":"131521400202-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की खरीद आढतियों से करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों की खरीद आढतियों से करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
सरसों की खरीद को आढ़तियों से करवाने की मांग को लेकर भट्टूमंडी के लेबर मजदूर, सफाई, तुलाई व झराई मजदूरों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार व कृषि मंत्री के नाम मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपा है। वही व्यापार मंडल प्रधान को भी एक ज्ञापन सौंपकर इस सदंर्भ में ध्यान देने और उनकी समस्यां का समाधान करवाने के लिए इस मांग को उच्चाधिकारियों को भेजने की मांग की।
मजदूर कृष्ण कुमार, लीलूराम, भरत सिंह, विक्रम, हनुमान सिंह सहित अनेक मजदूरों ने ज्ञापन में कहा है कि वे पिछले कई वर्षों से भट्टू में झराई, तुलाई व सफाई इत्यादि का कार्य करते है, हजारों की तादात में मजदूर मंडी की आढ़त की दुकानों के मार्फत कार्य कर रहे है। जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती है। सरसों की फसल की खरीद सरकार द्वारा की जा रही है। जिससे झराई, ढुलाई व सफाई का कार्य एक ठेकेदार द्वारा ही करवाया जा रहा है। जिसके तहत महज 60 ही मजदूर से ही कार्य होता है इसके चलते हजारों मजदूर बाजार में खाली बैठे है और उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट व्याप्त हो गया है। इसलिए सरकार को तुरंत प्रभाव से सरसों की खरीद आढ़त की दुकानों से करवाई जानी चाहिए, जिस तरह से गेहूं की खरीद की जाती है ताकि मजदूरों को दो जून की रोटी मिल सके।